in

Paonta Sahib: भारत विकास परिषद पांवटा ने ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ प्रकल्प के तहत आयोजित किया तीज उत्सव…

TROWS

Paonta Sahib: भारत विकास परिषद इकाई पांवटा साहिब ने “संस्कार गतिविधि” के अंतर्गत हरियाली तीज पर्व को पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया। यह आयोजन ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ प्रकल्प का हिस्सा रहा।

Paonta Sahib: भारत विकास परिषद पांवटा ने ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ प्रकल्प के तहत आयोजित किया तीज उत्सव…

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से हुई, जिसमें परिषद की सदस्यों और आमंत्रित अतिथियों ने भाग लिया। उत्सव का उद्देश्य समाज में पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करना और महिलाओं को भारतीय सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ना रहा।

पूर्वे प्रांत वित्त सचिव नीरज गोयल ने कहा कि परिषद का कार्यक्षेत्र पांच मूल बिंदुओं — संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण — पर आधारित है। ये आयोजन समाज में राष्ट्रवादी चेतना को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं।

Doon valley school

कार्यक्रम में डॉ. भुवेश धीमान ने हरियाली तीज के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह पर्व नारी शक्ति को सशक्त करने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी है।

महिलाओं की भारी भागीदारी ने आयोजन को खास बना दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने पारंपरिक गीतों व लोक नृत्यों के माध्यम से तीज का स्वागत किया।

JPERC 2025

अंत में नीरज गोयल ने सभी को तीज की शुभकामनाएं दीं और लोगों से अपने त्योहारों से जुड़ने तथा उन्हें अपनाने की अपील की। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि हमारी परंपराएं ही हमारी असली पहचान हैं और इन्हें सहेजना हम सभी का कर्तव्य है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Rain Alert: हिमाचल के 10 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी! कल के लिए ऑरेंज अलर्ट

Rain Alert: हिमाचल के 10 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी! कल के लिए ऑरेंज अलर्ट

HP News: आपदा प्रभावित थुनाग में राहत और बहाली कार्य युद्धस्तर पर जारी! 140 जल योजनाएं बहाल

HP News: आपदा प्रभावित थुनाग में राहत और बहाली कार्य युद्धस्तर पर जारी! 140 जल योजनाएं बहाल