in

Paonta Sahib: जमीनी विवाद में सेना के जवान पर जा*न*ले*वा हमला, सिर पर गंभीर चोट

TROWS

पांवटा साहिब के नवादा में छुट्टी पर घर आए भारतीय सेना के जवान पर हमला हुआ। जमीनी विवाद के दौरान लाठी-डंडों और तेजधार हथियार से वार किए गए। घायल जवान का सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उपमंडल पांवटा साहिब के नवादा क्षेत्र में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार हनीष भारतीय सेना में तैनात हैं। वह इन दिनों छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय वह अपने खेत में काम कर रहे थे।

Doon valley school

इसी दौरान पुराने जमीनी विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के साथ उनकी कहासुनी हो गई। पहले दोनों पक्षों में बहस हुई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया।

आरोप है कि मीर हसन, शोकिन अली, गाफिफ अली, अरमान और मोसिना ने मिलकर हनीष पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों और तेजधार हथियार का इस्तेमाल किया।

JPERC 2025

हमले में हनीष के सिर पर गंभीर चोट लगी। घटना के बाद वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों ने तुरंत उन्हें संभाला और इलाज के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल जवान का उपचार शुरू किया। फिलहाल उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। मामले में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हमले के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। अब पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

Written by Newsghat Desk

Sirmour News : रेणुका जी में मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौ*त, पुलिस जांच में जुटी

Sirmour News : रेणुका जी में मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौ*त, पुलिस जांच में जुटी

Paonta Sahib: पातलियों वार्ड में परविंदर सिंह बिट्टू का बढ़ा जनसमर्थन, “जीप” को मिल रहा जनता का साथ

Paonta Sahib: पातलियों वार्ड में परविंदर सिंह बिट्टू का बढ़ा जनसमर्थन, “जीप” को मिल रहा जनता का साथ