in

पांवटा साहिब: बस ड्राइवर पर युवती से छेड़छाड़ और घर में घुसकर जबरदस्ती की कोशिश का आरोप, मामला दर्ज

TROWS

पांवटा साहिब में एक युवती ने निजी बस चालक पर छेड़छाड़, पीछा करने और घर में घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पांवटा साहिब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता (काल्पनिक नाम सुमन देवी) ने बताया कि वर्ष 2025 में वह सिरमौर के एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। उस दौरान वह जिस निजी बस में सफर करती थी, उसका चालक सुनील ठाकुर उस पर गलत नजर रखता था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि चालक कई बार उसके साथ अनुचित व्यवहार करने और गलत तरीके से छूने का प्रयास करता था।

पीड़िता ने बताया कि अक्टूबर 2025 के बाद उसकी मां का तबादला पांवटा साहिब हो गया था। वह कुछ समय अपनी मां के साथ रह रही थी। शिकायत के अनुसार, एक दिन जब उसकी मां ड्यूटी पर गई हुई थीं, तभी आरोपी कथित रूप से घर पहुंचा और कमरे में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे पकड़कर बिस्तर पर गिरा दिया, लेकिन उसके शोर मचाने पर वह मौके से भाग गया।

Doon valley school

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी काफी समय तक उसका पीछा करता रहा। बस में सफर के दौरान भी वह उसे घूरता था और मौका मिलने पर छेड़छाड़ करने की कोशिश करता था। युवती का आरोप है कि एक बार चालक ने बहाना बनाकर उसे अपने पास आगे बैठाया और उसके साथ अनुचित हरकत की। इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हुईं।

पीड़िता के अनुसार, मामले की शिकायत बस मालिक से भी की गई थी। शिकायत मिलने के बाद बस मालिक ने संबंधित चालक को अपनी बस से हटा दिया था।

JPERC 2025

इस बीच, पारिवारिक सूत्रों के हवाले से यह भी दावा किया जा रहा है कि पीड़िता लंबे समय तक मानसिक तनाव में रही। बाद में उसने अपने पिता को पूरी घटना बताई। पिता ने उसका उपचार कराया और उसे कानूनी कार्रवाई के लिए प्रेरित किया, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी फिलहाल जमानत पर है और पुलिस सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Written by Newsghat Desk

Himachal Pradesh : गर्म पानी से झुलसी ढाई साल की मासूम की मौ+त, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Himachal Pradesh : गर्म पानी से झुलसी ढाई साल की मासूम की मौ+त, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

पांवटा साहिब: जगन्नाथ यात्रा में गहने चोरी की आशंका, पुलिस ने चार संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया

पांवटा साहिब: जगन्नाथ यात्रा में गहने चोरी की आशंका, पुलिस ने चार संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया