in

Paonta sahib: चालान से शुरू हुआ विवाद, पुलिसकर्मी से मारपीट के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार

TROWS

Paonta sahib: सिरमौर जिले के पुरुवाला थाना क्षेत्र में यातायात जांच के दौरान पुलिसकर्मी के साथ कथित मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश और मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस बूथ रामपुरघाट में तैनात मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार 13 जून की शाम रामपुरघाट चौक, कुंजा मतरालियों और पहाड़ी कॉलोनी क्षेत्र में यातायात जांच के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्होंने एक स्कूटी को जांच के लिए रोका। स्कूटी चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था और उसके साथ एक महिला सवार थी।

पुलिसकर्मी ने चालक से ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने को कहा। चालक ने बताया कि उसने लाइसेंस के लिए आवेदन किया है और अभी तक लाइसेंस जारी नहीं हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत स्कूटी का चालान कर दिया।

Doon valley school

बताया जा रहा है कि चालान कटने के बाद स्कूटी चालक ने किसी परिचित को फोन किया। कुछ देर बाद एक व्यक्ति कार में वहां पहुंचा और चालान का विरोध करने लगा। आरोप है कि इसके बाद तीनों लोगों ने मिलकर पुलिसकर्मी के साथ धक्का-मुक्की की और मारपीट की। शिकायत के मुताबिक पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारे गए, गले से पकड़कर खींचा गया तथा उनके कान में पहनी बाली भी छीन ली गई, जिससे उन्हें चोटें आईं।

घटना के बाद आरोपी मौके से कार में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

JPERC 2025

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। वहीं महिला आरोपी सविता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले से जुड़े तीसरे आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Written by Newsghat Desk

सिरमौर के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका: 16 जून को कोटड़ी व्यास में रगबी ट्रायल, राष्ट्रीय प्रतियोगिता तक पहुंचने का अवसर

सिरमौर के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका: 16 जून को कोटड़ी व्यास में रगबी ट्रायल, राष्ट्रीय प्रतियोगिता तक पहुंचने का अवसर

उपलब्धि! बरूस में भारत का परचम लहराने वाली हिमाचल की बेटी, 10 कैडेट्स में बनाईं खास जगह…..

उपलब्धि! बरूस में भारत का परचम लहराने वाली हिमाचल की बेटी, 10 कैडेट्स में बनाईं खास जगह…..