in

पांवटा साहिब : गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! दड़ा-सट्टा लगाते व्यक्ति गिरफ्तार….

TROWS

सिरमौर जिले के पुलिस थाना पुरुवाला क्षेत्र में पुलिस ने दड़ा-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 14 जुलाई को मानपुर देवड़ा क्षेत्र में गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस के अनुसार टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति इलाके में लोगों को दड़ा-सट्टा खिला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान शिव राम निवासी गांव मानपुर देवड़ा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों को एक रुपये के बदले 80 रुपये मिलने का लालच देकर दड़ा-सट्टा खेलने के लिए प्रेरित कर रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दड़ा-सट्टा से संबंधित पर्चियां और 970 रुपये नकद बरामद किए।

Doon valley school

पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध गतिविधि में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं।

सिरमौर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध जुआ या सट्टेबाजी जैसी गतिविधि चल रही हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

हिट एंड रन! सिरमौर में बुलेट की जोरदार टक्कर से युवक गंभीर घायल, हादसे के बाद चालक मौके से फरार

हिट एंड रन! सिरमौर में बुलेट की जोरदार टक्कर से युवक गंभीर घायल, हादसे के बाद चालक मौके से फरार

Shimla Bus Accident: रामपुर में HRTC बस हादसा, 2 की दर्दनाक मौ+त, कई यात्री घायल

Shimla Bus Accident: रामपुर में HRTC बस हादसा, 2 की दर्दनाक मौ+त, कई यात्री घायल