in

पांवटा साहिब के गुरु नानक मिशन स्कूल की बेटियों का जलवा, CBSE क्लस्टर बास्केटबॉल में बनीं रनर-अप

पांवटा साहिब: गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब की छात्राओं ने बास्केटबॉल में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल की गर्ल्स बास्केटबॉल टीम ने सीबीएसई क्लस्टर-16 प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब हासिल किया।

15 से 18 अगस्त तक हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित मदर टेरेसा मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 46 टीमों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच स्कूल की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

कोच गुरनाम सिंह के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार तालमेल, अनुशासन और खेल भावना दिखाई। टीम की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी का माहौल है।

Doon valley school

टीम में अनुष्का तोमर, भूमि, सान्वी शर्मा, श्रुति सैनी, अश्विका चौहान, प्रेरणा शर्मा, रिधिका चौहान, भवकीरत कौर, अन्नायका, सौम्या पंवार और हर्षिता सैनी शामिल रहीं। खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को इस मुकाम तक पहुंचाया।

विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी और प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है। स्कूल प्रबंधन ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिलाई में दर्दनाक हादसा: खाई में मिली बोलेरो, 35 वर्षीय प्रदीप की मौ**त

शिलाई में दर्दनाक हादसा: खाई में मिली बोलेरो, 35 वर्षीय प्रदीप की मौ**त

पांवटा में 5.95 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, SIU ने दबिश देकर पकड़ा

पांवटा में 5.95 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, SIU ने दबिश देकर पकड़ा