in

पांवटा में 5.95 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, SIU ने दबिश देकर पकड़ा

पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांवटा साहिब के भूपपुर क्षेत्र से दो युवकों को 5.95 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार SIU टीम रैनबैक्सी चौक के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि भूपपुर में एक पेंटर की दुकान के पास दो व्यक्ति चिट्टा लेकर बैठे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

दुकान के बाहर मिले दोनों युवकों से पूछताछ की गई। उन्होंने अपनी पहचान कबीर सिंह निवासी दुगाणा, तहसील कमरऊ और विपिन शर्मा निवासी पाब, डाकघर शिल्ला, तहसील कमरऊ के रूप में बताई।

Doon valley school

पुलिस ने नियमानुसार दोनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 5.95 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर मामला थाना पांवटा साहिब में दर्ज किया है। अब जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चिट्टा आरोपियों तक कहां से पहुंचा और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

JPERC 2025

सिरमौर पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से भी नशे से जुड़ी किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब के गुरु नानक मिशन स्कूल की बेटियों का जलवा, CBSE क्लस्टर बास्केटबॉल में बनीं रनर-अप

पांवटा साहिब के गुरु नानक मिशन स्कूल की बेटियों का जलवा, CBSE क्लस्टर बास्केटबॉल में बनीं रनर-अप

पांवटा साहिब में 6.75 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, SIU ने दबोचा

पांवटा साहिब में 6.75 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, SIU ने दबोचा