in

पांवटा साहिब में 6.75 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, SIU ने दबोचा

पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांवटा साहिब में एक व्यक्ति को 6.75 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार SIU टीम बद्रीपुर चौक के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि तारुवाला में वन विभाग कार्यालय के सामने एक व्यक्ति कथित तौर पर चिट्टा बेच रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां एक व्यक्ति बैठा हुआ मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम सोहन लाल निवासी फुलपुर, डाकघर शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब बताया।

Doon valley school

पुलिस ने नियमानुसार उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.75 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नशीला पदार्थ कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पांवटा साहिब में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास नशीला पदार्थ कहां से आया और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

JPERC 2025

सिरमौर पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा में 5.95 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, SIU ने दबिश देकर पकड़ा

पांवटा में 5.95 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, SIU ने दबिश देकर पकड़ा

सिरमौर में खैर तस्करों पर वन विभाग की रेड, लाखों की लकड़ी और बाइक छोड़ भागे आरोपी

सिरमौर में खैर तस्करों पर वन विभाग की रेड, लाखों की लकड़ी और बाइक छोड़ भागे आरोपी