in

सिरमौर में खैर तस्करों पर वन विभाग की रेड, लाखों की लकड़ी और बाइक छोड़ भागे आरोपी

नाहन। सिरमौर जिले में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई और तस्करी का मामला सामने आया है। माजरा थाना क्षेत्र के बांसवाली C-12 आरक्षित वन क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध खैर की लकड़ी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम तड़के करीब 3:30 बजे जंगल में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को कुछ संदिग्ध लोग मोटरसाइकिलों के साथ खैर की लकड़ी काटते हुए दिखाई दिए। टीम को देखते ही आरोपी मौके से भागने लगे।

वन विभाग की टीम ने मौके से अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी और मोटरसाइकिल नंबर HP-17F-3916 को कब्जे में ले लिया। जांच के दौरान पता चला कि तस्करों ने जंगल में तीन हरे-भरे खैर के पेड़ों को काट दिया था।

Doon valley school

बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक पिकअप चालक भी मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। उसकी पहचान नसीम निवासी मिस्सरवाला के रूप में बताई गई है। वन विभाग की टीम अब मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

वन विभाग के शुरुआती आकलन के अनुसार, काटे गए पेड़ों और बरामद लकड़ी की बाजार कीमत करीब 2.91 लाख रुपये है।

JPERC 2025

वन परिक्षेत्र अधिकारी माजरा रेंज सचिन शर्मा की शिकायत पर पुलिस थाना माजरा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और भारतीय वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की है।

माजरा पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब में 6.75 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, SIU ने दबोचा

पांवटा साहिब में 6.75 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, SIU ने दबोचा