in

पांवटा साहिब: तीन महीने से वेतन को तरसे कूड़ा संयंत्र कर्मी, मजदूर नेता प्रदीप चौहान के साथ पहुंचे SDM कार्यालय….

पांवटा साहिब में कूड़ा संयंत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारी मजदूर नेता एवं समाजसेवी प्रदीप चौहान के साथ SDM कार्यालय पहुंचे और जल्द भुगतान की गुहार लगाई।

कर्मचारियों ने बताया कि वे लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।

कर्मियों का कहना है कि उनके घर में छोटे बच्चे हैं। राशन खरीदने तक के लिए पैसे की परेशानी हो रही है। बच्चों की दवा और अन्य जरूरी खर्चों के लिए भी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

Doon valley school

कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की कि उनके लंबित वेतन का जल्द भुगतान करवाया जाए, ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण ठीक से कर सकें।

इस दौरान मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने कर्मचारियों की मांग का समर्थन किया। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए कर्मचारियों को जल्द उनका मेहनताना दिलाने की मांग की।

JPERC 2025

वहीं, SDM पांवटा साहिब द्विज गोयल ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित स्तर पर कड़ा कदम उठाकर कर्मचारियों के लंबित वेतन का जल्द भुगतान करवाने का प्रयास किया जाएगा।

प्रशासन के आश्वासन के बाद कर्मचारियों को उम्मीद है कि उनकी तीन महीने से लंबित वेतन की समस्या जल्द दूर होगी।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिरमौर में खैर तस्करों पर वन विभाग की रेड, लाखों की लकड़ी और बाइक छोड़ भागे आरोपी

सिरमौर में खैर तस्करों पर वन विभाग की रेड, लाखों की लकड़ी और बाइक छोड़ भागे आरोपी

खौफनाक! मंडी में कांग्रेस महिला नेता की 29 वर्षीय बेटी की मौ**त, मां के बाजार जाने के बाद हुआ हादसा….

खौफनाक! मंडी में कांग्रेस महिला नेता की 29 वर्षीय बेटी की मौ**त, मां के बाजार जाने के बाद हुआ हादसा….