in

खौफनाक! मंडी में कांग्रेस महिला नेता की 29 वर्षीय बेटी की मौ**त, मां के बाजार जाने के बाद हुआ हादसा….

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पधर बाजार से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 29 वर्षीय महिला वकील की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान दिवांशु ठाकुर, पुत्री कपूर चंद, निवासी बीर धीयूं तुंगल, सदर मंडी के रूप में हुई है। दिवांशु ने चंडीगढ़ से कानून की पढ़ाई पूरी की थी और इसके बाद वकालत कर रही थीं।

बताया जा रहा है कि दिवांशु पधर बाजार में अपनी मां के साथ किराए के कमरे में रहती थीं। बुधवार दोपहर दोनों ने खाना खाया और आराम करने लगीं। करीब तीन बजे उनकी मां किसी काम से बाजार चली गईं।

Doon valley school

कुछ समय बाद जब मां वापस कमरे में पहुंचीं तो उन्होंने बेटी को गंभीर हालत में पाया। आसपास के लोगों की मदद से दिवांशु को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से एक नोट भी बरामद हुआ है। इसमें मानसिक परेशानी का जिक्र होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

JPERC 2025

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पधर के डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि मृतका की मां वंदना ठाकुर कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब: तीन महीने से वेतन को तरसे कूड़ा संयंत्र कर्मी, मजदूर नेता प्रदीप चौहान के साथ पहुंचे SDM कार्यालय….

पांवटा साहिब: तीन महीने से वेतन को तरसे कूड़ा संयंत्र कर्मी, मजदूर नेता प्रदीप चौहान के साथ पहुंचे SDM कार्यालय….