in

पांवटा साहिब: 19 वर्षीय छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, हुई मौ**त! BMS तीसरे वर्ष में कर रहा था पढ़ाई

पांवटा साहिब: 19 वर्षीय छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, हुई मौ**त! BMS तीसरे वर्ष में कर रहा था पढ़ाई

पांवटा साहिब: 19 वर्षीय छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, हुई मौ**त! BMS तीसरे वर्ष में कर रहा था पढ़ाई
oplus_0

पांवटा साहिब: 19 वर्षीय छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, हुई मौ**त! BMS तीसरे वर्ष में कर रहा था पढ़ाई

पांवटा साहिब के धौलाकुआं क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले 19 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान प्रबध शुक्ला के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जबलपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। वह धौलाकुआं स्थित संस्थान में बीएमएस के तीसरे वर्ष में पढ़ाई कर रहा था।

बताया जा रहा है कि छात्र की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मामला आत्महत्या से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

Doon valley school

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य जुटाए हैं और छात्र के साथियों तथा अन्य लोगों से भी जानकारी ली जा रही है।

छात्र की अचानक मौत की खबर से संस्थान में भी शोक का माहौल है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि छात्र ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया और घटना से पहले उसकी किसी से बातचीत या कोई अन्य जानकारी सामने आई थी या नहीं।

JPERC 2025

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामले में पुष्टि डॉक्टर अंकुर धीमान ने की है।

Written by Newsghat Desk

खौफनाक! मंडी में कांग्रेस महिला नेता की 29 वर्षीय बेटी की मौ**त, मां के बाजार जाने के बाद हुआ हादसा….

खौफनाक! मंडी में कांग्रेस महिला नेता की 29 वर्षीय बेटी की मौ**त, मां के बाजार जाने के बाद हुआ हादसा….

पांवटा साहिब: OBC आयोग में गैर-OBC नियुक्तियों पर भड़के सुभाष चौधरी, बोले- सरकार फैसला तुरंत वापस ले

पांवटा साहिब: OBC आयोग में गैर-OBC नियुक्तियों पर भड़के सुभाष चौधरी, बोले- सरकार फैसला तुरंत वापस ले