in

पांवटा साहिब में BJP की बड़ी तैयारी! जिला स्तरीय सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

TROWS

पांवटा साहिब: भारतीय जनता पार्टी पांवटा साहिब विधानसभा के दोनों मंडलों की विशेष संयुक्त बैठक रविवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक में विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य 4 और 5 जुलाई को पांवटा साहिब में होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करना और विभिन्न जिम्मेदारियों का बंटवारा करना रहा। इस दौरान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया गया।

बैठक में तय किया गया कि युवा मोर्चा को पंजीकरण और आवास व्यवस्था की जिम्मेदारी दी जाएगी। किसान मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा सम्मेलन स्थल की साज-सज्जा का कार्य संभालेंगे। महिला मोर्चा को अतिथियों के स्वागत की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि भोजन व्यवस्था का दायित्व मंडल और अनुसूचित जाति मोर्चा को सौंपा गया।

Doon valley school

इसके अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा को भोजन वितरण और अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा को पेयजल व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई। मंडल स्तर के पदाधिकारियों और सदस्यों को सम्मेलन में आने वाले वरिष्ठ नेताओं और अतिथियों के स्वागत का दायित्व भी दिया गया।

बैठक में सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और सभी मोर्चों से अपने-अपने दायित्व समय पर पूरा करने का आग्रह किया गया। नेताओं ने कहा कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का समन्वय और सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण होगी।

JPERC 2025

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, महामंत्री रोहित चौधरी, राहुल चौधरी, मदन मोहन शर्मा, निर्मल कौर, अनिल सैनी, सुभाष चौधरी, चरणजीत सिंह चौधरी, राजेश चौधरी, नवीन शर्मा, मोहन सहोता, पवन चौधरी, सुरेखा चौधरी, त्रिशला देवी, सुरेश सैनी, अविनाश सैनी, नरेंद्र चौधरी, सर्वशक्ति भटनागर, शमशेर अली, बलबीर धीमान, कुलदीप चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौके पर मौत

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौके पर मौत

देवभूमि में शर्मनाक घटना: घर में अकेली मंदबुद्धि नाबालिग से दु*ष्क*र्म की कोशिश, आरोपी मिस्त्री गिरफ्तार

देवभूमि में शर्मनाक घटना: घर में अकेली मंदबुद्धि नाबालिग से दु*ष्क*र्म की कोशिश, आरोपी मिस्त्री गिरफ्तार