in

शिलाई को मिली बड़ी सौगात! बेटियों के लिए कबड्डी छात्रावास शुरू, शिक्षा मंत्री ने किए कई बड़े ऐलान

शिलाई को मिली बड़ी सौगात! बेटियों के लिए कबड्डी छात्रावास शुरू, शिक्षा मंत्री ने किए कई बड़े ऐलान

शिलाई को मिली बड़ी सौगात! बेटियों के लिए कबड्डी छात्रावास शुरू, शिक्षा मंत्री ने किए कई बड़े ऐलान

शिलाई को मिली बड़ी सौगात! बेटियों के लिए कबड्डी छात्रावास शुरू, शिक्षा मंत्री ने किए कई बड़े ऐलान

TROWS

सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में खेल और शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की मौजूदगी में पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिलाई में छात्राओं के लिए कबड्डी खेल छात्रावास का उद्घाटन किया। इस दौरान दोनों मंत्रियों का स्थानीय लोगों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इस छात्रावास के शुरू होने से क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटियों को बेहतर प्रशिक्षण, रहने की सुविधा और खेल का अनुकूल माहौल मिलेगा। उन्होंने कहा कि शिलाई की कई बेटियां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी में प्रदेश और देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक सुविधाएं और प्रोत्साहन उपलब्ध करा रही है।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिलाई का यह छात्रावास क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के लिए नई शुरुआत साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेल छात्रावासों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर रही है ताकि खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिल सके। उन्होंने खिलाड़ियों से मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Doon valley school

उन्होंने बताया कि सरकार ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार राशि में बड़ी बढ़ोतरी की है। साथ ही खिलाड़ियों की डाइट मनी बढ़ाई गई है और यात्रा सुविधाओं में भी सुधार किया गया है।

शिक्षा मंत्री ने दावा किया कि वर्तमान सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर काम किया है। अब तक करीब 8 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है, जबकि 3 हजार और पद भरने की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा 850 से अधिक प्रिंसिपलों को पदोन्नति दी गई है।

JPERC 2025

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 150 सीबीएसई स्कूल शुरू किए गए हैं, जिनमें शिलाई, काफोटा और सतौन के स्कूल भी शामिल हैं। सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू की गई है ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने पीएम श्री स्कूल शिलाई की मरम्मत के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही परीक्षा हॉल के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए और सांस्कृतिक दल को अपनी ऐच्छिक निधि से 10 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। समारोह में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिरमौर में दर्दनाक हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 3 की मौ*त, बेटा घायल

सिरमौर में दर्दनाक हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 3 की मौ*त, बेटा घायल