in

सिरमौर में दर्दनाक हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 3 की मौ*त, बेटा घायल

TROWS

सराहां (सिरमौर): हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पच्छाद क्षेत्र में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-907ए पर सराहां अस्पताल के पास हुई। पुलिस के मुताबिक कार (HP16AA-4719) सराहां की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण अचानक बिगड़ गया और कार सड़क से करीब 200 से 250 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के समय कार में अधिकार जेटली, उनकी पत्नी उर्मिला जेटली, पुत्र यशस्वी जेटली और रीना शर्मा सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराहां पहुंचाया गया।

Doon valley school

अस्पताल में डॉक्टरों ने रीना शर्मा और अधिकार जेटली को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल उर्मिला जेटली और यशस्वी जेटली को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। इलाज के दौरान उर्मिला जेटली ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि यशस्वी जेटली का उपचार जारी है।

पुलिस ने बताया कि मामले में शिकायतकर्ता राम लाल शर्मा निवासी गांव घरघोण पलाशों, डाकघर बाग पशोग, तहसील पच्छाद के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

JPERC 2025

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा उपाय और मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Written by Newsghat Desk

‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ के प्रभारी इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, सोशल मीडिया बना वजह

‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ के प्रभारी इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, सोशल मीडिया बना वजह

शिलाई को मिली बड़ी सौगात! बेटियों के लिए कबड्डी छात्रावास शुरू, शिक्षा मंत्री ने किए कई बड़े ऐलान

शिलाई को मिली बड़ी सौगात! बेटियों के लिए कबड्डी छात्रावास शुरू, शिक्षा मंत्री ने किए कई बड़े ऐलान