in

Shimla News: शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने का आरोप, मामला दर्ज

TROWS

Shimla News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शादी का वादा कर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, युवती ने रामपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया कि आरोपी युवक कुमारसैन क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों की पहले दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।

पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाया। इसी विश्वास में वह उसके करीब आई। युवती के मुताबिक आरोपी लंबे समय से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

Doon valley school

शिकायत में कहा गया है कि 16 अप्रैल को आरोपी ने नोगली स्थित अपने किराए के कमरे में युवती के साथ संबंध बनाए। इसके बाद जब युवती ने शादी की बात की तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया।

घटना के बाद युवती मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। पीड़िता ने न्याय की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

JPERC 2025

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Written by Newsghat Desk

हल्दी की रस्म के बीच दुल्हन लापता, दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप: ऊना में बढ़ा तनाव

हल्दी की रस्म के बीच दुल्हन लापता, दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप: ऊना में बढ़ा तनाव

Himachal Weather Update: हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 11-12 मई को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Himachal Weather Update: हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 11-12 मई को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट