in

शूलिनी मेले में बड़ा हादसा टला! झूला अचानक बैठा, कई बच्चे फंसे: अभिभावकों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

TROWS

सोलन में आयोजित शूलिनी मेले के दौरान रविवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मेले में बच्चों के लिए लगाए गए हवा से फुलाए जाने वाले मिकी माउस झूले की हवा अचानक निकल गई, जिससे उस पर खेल रहे कई बच्चे उसके अंदर फंस गए। घटना के बाद मेले में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना शाम करीब 6:45 बजे हुई। उस समय झूले पर करीब 10 से 12 बच्चे खेल रहे थे। अचानक झूला बैठ जाने से बच्चे उसके नीचे दब गए और बाहर नहीं निकल पाए। बच्चों की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद अभिभावक और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देर किए झूले को उठाकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

ऊना निवासी राहुल कुमार ने बताया कि उनका चार वर्षीय बेटा भी उस समय झूले पर खेल रहा था। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिक प्रदीप कुमार और अन्य लोगों की मदद से सभी बच्चों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी बच्चे के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

Doon valley school

घटना के बाद कुछ अभिभावकों ने आरोप लगाया कि झूला संचालक मौके से चला गया। उनका कहना है कि उन्होंने घटना से जुड़े वीडियो, जीपीएस लोकेशन और अन्य साक्ष्यों के साथ पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में झूला संचालक और मालिक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायतकर्ताओं का यह भी कहना है कि अगले दिन तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी। हालांकि, इस संबंध में पुलिस या जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

JPERC 2025

घटना के बाद अभिभावकों ने मेले में लगाए गए सभी झूलों की सुरक्षा जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले होनी चाहिए और बिना तकनीकी जांच के किसी भी झूले का संचालन नहीं होना चाहिए।

फिलहाल प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। जैसे ही कोई बयान या कार्रवाई की जानकारी सामने आएगी, समाचार को अपडेट किया जाएगा।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4.41 करोड़ की अवैध संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, सिरमौर में ड्रग सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई

4.41 करोड़ की अवैध संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, सिरमौर में ड्रग सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई

सिख समुदाय पर टिप्पणी के आरोप में UKD नेता पर केस दर्ज, सोशल मीडिया वीडियो की जांच शुरू

सिख समुदाय पर टिप्पणी के आरोप में UKD नेता पर केस दर्ज, सोशल मीडिया वीडियो की जांच शुरू