in

Sirmaur: ददाहू में जुए के अड्डे पर पुलिस की रेड, 1.41 लाख रुपये नकद के साथ 10 गिरफ्तार; मकान मालिक पर भी केस

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पुलिस ने जुए के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ददाहू बाजार में एक कथित जुए के अड्डे का पर्दाफाश किया है। नाहन की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने एक मकान में छापेमारी कर ताश के जरिए पैसों का दांव लगा रहे 10 लोगों को पकड़ा। पुलिस ने मौके से 1,41,500 रुपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। इस मामले में मकान मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, SIU नाहन की टीम जमटा, ददाहू, श्री रेणुका जी और संगड़ाह क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि ददाहू बाजार में यूको बैंक के पास रहने वाला अमित सभरवाल अपने मकान में जुआ खिलवाता है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मकान की निचली मंजिल पर बने एक कमरे में दबिश दी। वहां कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाते हुए मिले। पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी 10 लोगों को पकड़ लिया।

1,41,500 रुपये नकद बरामद

JPERC 2025

पुलिस की तलाशी के दौरान मौके से जुए में दांव पर लगी 1,41,500 रुपये की नकदी बरामद हुई। इसके अलावा 52 ताश के पत्ते और तीन नई, बंद ताश की गड्डियां भी जब्त की गईं।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सभी लोग सिरमौर जिले के निवासी हैं। इनमें शिलाई तहसील के सुनील अत्री (35), गोविंद सिंह (40), राजेंद्र कुमार (42), कलम सिंह (56), राकेश शर्मा (38), रामचंद्र (40), विक्रम सिंह (41) और दीपचंद (49) शामिल हैं। वहीं, ददाहू तहसील के पराड़ा गांव के सुरजन सिंह (30) और महेंद्र सिंह (45) को भी गिरफ्तार किया गया है।

मकान मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज

संगड़ाह के डीएसपी मंगतराम ने कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जुआ खेलते पकड़े गए 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा, मकान में जुए का अड्डा चलाने के आरोप में मकान मालिक अमित सभरवाल के खिलाफ भी सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिरमौर में 26 अक्टूबर से पुलिस भर्ती शुरू, 9,646 महिला-पुरुष अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा

सिरमौर में 26 अक्टूबर से पुलिस भर्ती शुरू, 9,646 महिला-पुरुष अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा