Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour : विदुषी अपने बचपन के सपने को करेंगी साकार, म्यूजिक एकेडमी खोल देंगी संगीत की दीक्षा

Sirmour : विदुषी अपने बचपन के सपने को करेंगी साकार, म्यूजिक एकेडमी खोल देंगी संगीत की दीक्षा

Sirmour : विदुषी अपने बचपन के सपने को करेंगी साकार, म्यूजिक एकेडमी खोल देंगी संगीत की दीक्षा

TROWS

बचपन से ही संगीत में अपनी रुचि रखने वाली विदुषी पोखरियाल ने अपने जुनून को कैरियर के रूप में बदल दिया है। बचपन से ही विदुषी को संगीत से बहुत प्रेम रहा है जिसको उन्होंने एक जुनून बना कर जिया है।

Holi 2026 -2

नाहन शहर की 23 वर्षीय विदुषी पोखरियाल ने न केवल बचपन के शौक को हकीकत में बदला है, बल्कि कैरियर के रूप में भी अपना लिया है।

Indian Public School

30 साल की यह युवती शहर में म्यूजिक स्टूडियो खोलने के बाद एकल गायन विद्या प्रदान करेंगी और साथ में गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब तबला वादक रह चुके रघुवीर उनके सहयोगी रहेंगे।

Doon valley school

नगर परिषद के विश्रामगृह के समीप खुलने वाले इस म्यूजिक स्टूडियो का नाम पूरे सोच समझकर एक अद्भुत तरीके से चुना है बता दें कि इस अकादमी का नाम तथास्तु होगा।

#tathaastumusicacademy

JPERC 2025
Holi 2026 -3

क्या देगी इस स्टूडियो में दाखिले 1 फरवरी से आरंभ हो जाएंगे जिसमें कोई उम्र की पाबंदी नहीं होगी और खुशी की बात यह है कि एकल गायन होगा वाद्ययंत्रों को सीखने का मंच पहली बार प्रदान किया जा रहा है,साथ ही तबला, हारमोनियम, गिटार के अलावा तमाम वाद्ययंत्र उपलब्ध रहेंगे।

बता दें कि विदुषी स्कूल टाइम में भी एकल गायन में हिस्सा लिया करती थी,और परिवार ने बच्ची के शौक व प्रतिभा को दबने नहीं दिया। अपना म्यूजिक स्टूडियो खोलने से पहले विदुषी पूरी तरह से इस क्षेत्र में दीक्षा लेना चाहती थी जिसे उसने पूरा कर दिखाया है।

पंजाबी यूनिवर्सिटी के खालसा कॉलेज से म्यूजिक में मास्टर्स करने के साथ-साथ विदुषी ने म्यूजिक में प्रभाकर की शिक्षा भी हासिल की हुई है।

उन्होंने कहा कि स्कूल की पढ़ाई के दौरान स्व. धर्मदत्त सहगल जी से भी संगीत की बारीकियां सीखी हैं।

विदुषी को परिवार का हमेशा से ही पूरा सहयोग मिलता रहा है ऐसा नहीं है कि विदुषी ने किसी प्रकार की कोई शो इवेंट्स नहीं की है विदुषी ने अक्सर आसपास के रेस्तरां में भी शोज किए हैं।खुशी की बात यह है की विदुषी के साथ उनकी मां को भी गायन का शौक रहा है।

म्यूजिक स्टूडियो की संपूर्ण जानकारी देते हुए विदुषी ने बताया कि कक्षा में भारतीय शास्त्रीय संगीत के अलावा गजल, भजन, सूफी, वेस्टर्न व बाॅलीवुड इत्यादि को सिखाया जाएगा।

स्टूडियो में पंजीकरण करवाने के लिए मोबाइल नंबर 98576-03309 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Written by Newsghat Desk

रेनबो रोटरेक्ट क्लब और डेंटल कॉलेज ने रोटरी क्लब के सहयोग से लगाया रक्तदान शिविर, 56 ने किया रक्तदान

रेनबो रोटरेक्ट क्लब और डेंटल कॉलेज ने रोटरी क्लब के सहयोग से लगाया रक्तदान शिविर, 56 ने किया रक्तदान

पांवटा साहिब : वन विभाग टीम की अवैध खनन पर कार्यवाही, वसूला 30 हजार जुर्माना

पांवटा साहिब : वन विभाग टीम की अवैध खनन पर कार्यवाही, वसूला 30 हजार जुर्माना