in

सिरमौर के लिए बड़ी खबर: ऋतु नेगी को भी मिलेंगे एक करोड़ रुपये, बलदेव तोमर ने उठाया था सम्मान का मुद्दा

हिमाचल प्रदेश की बेटी और भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी ऋतु नेगी को अब एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि मिलेगी। प्रदेश सरकार के इस फैसले का भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे हिमाचल की बेटी की खेल उपलब्धियों को उचित सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

बलदेव सिंह तोमर ने कहा कि उन्होंने ऋतु नेगी को सम्मान राशि देने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया था कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने वाली हिमाचल की बेटी को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने वाली सूची में शामिल क्यों नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली अन्य हिमाचली खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई थी, लेकिन उस समय ऋतु नेगी का नाम सूची में शामिल नहीं था। इस कारण उन्होंने प्रदेश सरकार के सामने यह मामला उठाया और ऋतु नेगी को भी सम्मान राशि देने की मांग की।

बलदेव तोमर ने कहा कि ऋतु नेगी ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन से देश और हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उनकी उपलब्धियों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी खिलाड़ी का विवाह दूसरे राज्य में होने से उसकी जन्मभूमि और अपने प्रदेश के लिए किए गए योगदान का महत्व कम नहीं हो जाता।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे को उठाने के पीछे उनका उद्देश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि हिमाचल की प्रतिभाशाली बेटी को उसका उचित सम्मान दिलाना था।

JPERC 2025

बलदेव सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश की बेटियां खेल के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। सरकार को खिलाड़ियों की उपलब्धियों का सम्मान बिना किसी भेदभाव के करना चाहिए, ताकि युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले।

उन्होंने उम्मीद जताई कि ऋतु नेगी को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने का निर्णय प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रोत्साहन साबित होगा।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में बाइक सवार युवक 3.12 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, पुलिस को युवक पर बाइक द्वारा नशा बेचने का शक

पांवटा साहिब में बाइक सवार युवक 3.12 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, पुलिस को युवक पर बाइक द्वारा नशा बेचने का शक

पांवटा साहिब: हिमाचल में पहली बार स्कूली खेलों में शामिल हुआ रग्बी, मानपुर देवड़ा में आज से बालिका प्रतियोगिता

पांवटा साहिब: हिमाचल में पहली बार स्कूली खेलों में शामिल हुआ रग्बी, मानपुर देवड़ा में आज से बालिका प्रतियोगिता