in

सिरमौर में आवारा कुत्ते को खाना देने को लेकर विवाद!मारपीट करने पर दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

सिरमौर में आवारा कुत्ते को खाना देने को लेकर विवाद!मारपीट करने पर दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

सिरमौर में आवारा कुत्ते को खाना देने को लेकर विवाद!मारपीट करने पर दोनों पक्षों पर मामला दर्ज
TROWS

सिरमौर में आवारा कुत्ते को खाना देने को लेकर विवाद!  मारपीट करने पर दोनों पक्षों पर मामला दर्ज

नाहन: नाहन थाना क्षेत्र के मक्कड़वाली गांव में आवारा कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़कर आपसी झगड़े और मारपीट तक पहुंच गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जानकारी के अनुसार, एक पक्ष की ओर से शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुत्ते को खाना देने को लेकर हुए विवाद के दौरान कुछ लोगों ने मारपीट की, जिससे एक व्यक्ति को चोटें आईं। शिकायत में कुछ लोगों पर धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं।

Doon valley school

दूसरी ओर, दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को दी शिकायत में दावा किया है कि विवाद के अगले दिन कुछ लोग उनके घर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रास्ता रोककर उन्हें धमकाया गया और जान से नुकसान पहुंचाने की बात कही गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर क्रॉस केस दर्ज कर लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद सामने आए साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

JPERC 2025

पुलिस ने लोगों से आपसी विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिरमौर: पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप! भाई पर दराट से हमला, उंगली कटी