Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: उद्योग मंत्री ने कमरऊ में पटवार वृत भवन का किया लोकार्पण

Sirmour News: उद्योग मंत्री ने कमरऊ में पटवार वृत भवन का किया लोकार्पण

Sirmour News: उद्योग मंत्री ने कमरऊ में पटवार वृत भवन का किया लोकार्पण

Sirmour News: उद्योग मंत्री ने कमरऊ में पटवार वृत भवन का किया लोकार्पण

TROWS

Sirmour News: उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कमरऊ में पटवार वृत भवन का लोकार्पण किया तथा 1 करोड़ 37 लाख से निर्मित होने वाले कमरऊ पीएचसी भवन का शिलान्यास किया। इससे पूर्व उन्होंने चिलोन मे चिलोन -चौकी-मिरगवाल सड़क मार्ग का शिलान्यास भी किया।

Holi 2026 -2

Sirmour News: उद्योग मंत्री ने कमरऊ में पटवार वृत भवन का किया लोकार्पण

उद्योग मंत्री ने चौकी ग्राम के सामुदायिक भवन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कमरऊ में पीएचसी व पटवार वृत भवन की बहुत पुरानी मांग थी। पटवार वृत भवन का लोकार्पण आज उनके द्वारा कर दिया गया है तथा पीएचसी भवन का निर्माण पूर्ण कर एक वर्ष के भीतर समर्पित किया जाएगा।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि चिलोन में चिलोन -चौकी-मिरगवाल सड़क मार्ग का निर्माण कार्य जल्द आरंभ किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण से टिक्कर, कुनैर, तीलचोंकी, बाग, तीलवाडी आदि गाँव के लगभग 1200 लोग लाभान्वित होंगे। इस क्षेत्र के लोगों के लिए यह रोड वरदान सिद्ध होगा जिसके माध्यम से इस क्षेत्र के लोगों की बहुत सी कठिनाइयां दूर हो जाएंगी। वहीं सड़क मार्ग से जुड़ने पर इस क्षेत्र के किसानों की नक़दी फसलों को मंडी तक पहुँचाना आसान होगा साथ ही स्वास्थ्य तथा अन्य सुविधाओं से यह क्षेत्र जुड़ जाएगा।

Doon valley school

उन्होंने क्षेत्र के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें छ: बार विधायक बनाकर क्षेत्रवासियों ने सेवा करने का अवसर दिया है इस विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी नैतिक ज़िम्मेवारी है। उन्होंने बताया कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में लगभग 200 करोड़ के विकासात्मक कार्यों के लिए बजट स्वीकृत करवाया गया है जिसके माध्यम से इस विधानसभा क्षेत्र में सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि अभी हाल में ही उनके द्वारा 15 करोड से निर्मित होने वाली सालवाला-सतौन सडक का भूमि पूजन किया गया है। यह सड़क कच्ची ढांग पर शिलाई मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग का कार्य करगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में लगभग 200 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत तथा मेटलिंग की गई है। उद्योग मंत्री ने चौकी सामुदायिक भवन के लिए 15 लाख व एनएच 707 से सामुदायिक भवन चौकी मार्ग के लिए 3 लाख तथा क्युनल मंदिर प्रांगण के लिए 3 लाख देने की घोषणा की।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: गाड़ी में चरस की बड़ी सप्लाई लेकर निकला व्यक्ति! पुलिस ने ऐसे किया काबू

Himachal Crime News: गाड़ी में चरस की बड़ी सप्लाई लेकर निकला व्यक्ति! पुलिस ने ऐसे किया काबू

SBI Scheme: एसबीआई ने शुरू की दो नई स्किम! हर महीने 591 रुपये जमा कर बन सकते हैं लखपति

SBI Scheme: एसबीआई ने शुरू की दो नई स्किम! हर महीने 591 रुपये जमा कर बन सकते हैं लखपति