in

महिला कांस्टेबल की शिकायत पर स्थानीय कलाकार गोपी जैक्स के खिलाफ FIR, शिमला में हुई प्रेस वार्ता की टिप्पणी बनी वजह

TROWS

शिमला: राजधानी शिमला में एक महिला कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर स्थानीय कलाकार गोपी जैक्स के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि 29 जुलाई को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने महिला कांस्टेबल के बारे में सार्वजनिक रूप से ऐसी टिप्पणियां कीं, जिन्हें अपमानजनक और आपत्तिजनक माना गया।

शिकायत के अनुसार, प्रेस वार्ता के दौरान महिला कांस्टेबल के शारीरिक स्वरूप और वजन को लेकर भी टिप्पणी की गई। महिला कांस्टेबल का कहना है कि इससे उनकी गरिमा और सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। उनका यह भी आरोप है कि प्रेस वार्ता के वीडियो और बयान सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुए, जिससे उन्हें मानसिक पीड़ा और सार्वजनिक अपमान का सामना करना पड़ा।

महिला कांस्टेबल ने महिला पुलिस थाना बीसीएस, शिमला में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उपलब्ध तथ्यों का प्रारंभिक संज्ञान लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Doon valley school

शिमला के ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा से जुड़े विवाद से भी जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, दो महिला कांस्टेबलों ने संयुक्त शिकायत देकर कार्यस्थल पर मानसिक उत्पीड़न, मानहानि, आपराधिक धमकी और साजिश जैसे आरोप लगाए हैं। शिकायत में एक व्यक्ति, एक पुलिस अधिकारी और जांच के दौरान सामने आने वाले अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है।

JPERC 2025

दोनों महिला कांस्टेबलों का कहना है कि उनकी भर्ती वर्ष 2019-20 के दौरान पुलिस ऑर्केस्ट्रा में गायिका के रूप में नियमों के तहत हुई थी। उनका आरोप है कि प्रेस वार्ता में उनकी भर्ती को लेकर गलत दावे किए गए और एक पुलिस अधिकारी से जोड़कर पेश किया गया, जिससे उनकी छवि प्रभावित हुई।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि दोनों महिला कांस्टेबल हिमाचल पुलिस का प्रतिनिधित्व कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों, राष्ट्रीय मंचों और जनजागरूकता अभियानों में कर चुकी हैं। उनका कहना है कि लगाए गए आरोपों से न केवल उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा प्रभावित हुई, बल्कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े करने की कोशिश की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Kullu: मंदिर से लौटते समय पहाड़ी से गिरी चट्टानें, कार नाले में गिरी… पति-पत्नी की दर्दनाक मौ*त, बेटी जिंदगी की जंग लड़ रही

Kullu: मंदिर से लौटते समय पहाड़ी से गिरी चट्टानें, कार नाले में गिरी… पति-पत्नी की दर्दनाक मौ*त, बेटी जिंदगी की जंग लड़ रही

सिरमौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2 दिन में चोरी की स्कूटी बरामद, नाबालिग अपराधी हिरासत में….

सिरमौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2 दिन में चोरी की स्कूटी बरामद, नाबालिग अपराधी हिरासत में….