in

Weather Update: ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट….

TROWS

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मानसून के आने से पहले सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम सुहावना हो गया है। बीते कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार रोहतांग सहित प्रदेश की ऊंची पहाड़ियों पर हल्का हिमपात हुआ है, जबकि कई मध्य और मैदानी क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और मौसम ठंडा हो गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश भी रिकॉर्ड की गई। गुलेर में 66.8 मिलीमीटर, रायपुर मैदान में 47 मिलीमीटर और सोलन में 43 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Doon valley school

तापमान की बात करें तो ऊना में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

JPERC 2025

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां 15 से 19 जून तक जारी रह सकती हैं। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून के 20 से 25 जून के बीच हिमाचल प्रदेश में पहुंचने की संभावना है।

विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

Written by Newsghat Desk

देवभूमि हिमाचल में रूस की युवती की संदिग्ध मौ*त, होम स्टे के बाथरूम में मिला श*व…

देवभूमि हिमाचल में रूस की युवती की संदिग्ध मौ*त, होम स्टे के बाथरूम में मिला श*व…

शिलाई में अवैध हथियार पर पुलिस का शिकंजा, घर से बरामद हुई बिना लाइसेंस बंदूक….

शिलाई में अवैध हथियार पर पुलिस का शिकंजा, घर से बरामद हुई बिना लाइसेंस बंदूक….