Fair deal
Dr Naveen
in

अश्लील मैसेज भेजकर महिलाओं को कर देता था खौफजदा, फिर हुआ कुछ ऐसा…

अश्लील मैसेज भेजकर महिलाओं को कर देता था खौफजदा, फिर हुआ कुछ ऐसा…
Shubham Electronics

अश्लील मैसेज भेजकर महिलाओं को कर देता था खौफजदा, फिर हुआ कुछ ऐसा…

पहले देता था लालच, फिर देता था अपने मंसूबों को अंजाम, हिमाचल में पेश आई ये वारदात

प्रदेश में बड़ी संख्या में महिलाओं को अपनी साजिश का शिकार बनाने वाला शातिर आखिर हिमाचल प्रदेश पुलिस के शिकंजे में आ ही गया।

Shri Ram

पुलिस को जब जांच में पता लगा कि कैसे ये शातिर प्रदेश की कई महिलाओं को अपनी साजिश का शिकार बना रहा था तो पुलिस जांच टीम की भी आंखें खुली रह गई।

बता दें कि उत्तर प्रदेश का एक युवक खुद को योगा टीचर बताता था व महिलाओं के नंबर लेकर उनको अश्लील संदेश भेजता था। जब उसको फोन किया जाता था तो उठाता नहीं था या कॉल डायवर्ट कर देता था।

Bhushan Jewellers 2025

उसने प्रदेश की बहुत-सी महिलाओं व युवतियों के नाक में दम कर रखा था। पहले तो सब महिलाएं कानूनी पचड़े में न पड़ने व लोकलाज के चक्कर में इस मामले को इग्नोर करती रहीं। अंत में एक युवती ने 4 जनवरी को 1100 हैल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवा दी।

उसके बाद महिला पुलिस थाना की टीम थाना प्रभारी विजय शर्मा के नेतृत्व में हरकत में आई और शातिर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इसमें साइबर सैल की मदद भी ली गई।

सर्वप्रथम व्हाट्सएप कंपनी को FIR दर्ज करने के बाद उक्त शातिर के नंबर की डिटेल मांगी गई, जो कंपनी को देनी पड़ी। उसके बाद पुलिस की टीम 3 दिन तक नालागढ़ एरिया में डेरा डाले रही। पुलिस जहां पहुंचती, वह वहां से निकल जाता था।

खौफजदा युवतियों ने कर रखा था नंबर ब्लॉक

शातिर नालागढ़ की ब्यूटी पार्लर संचालकों से बात करते समय स्वयं को योगा टीचर बताता था और कहता था कि अगर आप भी जुड़ोगे तो आपको 1000 रुपया मिलेगा।

इसके अलावा वह कहता था कि मैं आपको ग्राहक लाकर दूंगा, मेरी कमीशन दे देना। कई बार तो यह युवा सुबह-सुबह लड़कियों के कमरे पर भी पहुंच जाता था और कहता था कि मेरे साथ चलो।

खौफजदा युवतियों ने इसका नंबर ब्लॉक कर रखा था लेकिन वह दूसरे नंबर से गलत संदेश भेजना शुरू कर देता था। पुलिस ने आज उसको नालागढ़ अदालत में पेश किया, जहां से उसको 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

दूसरों के फोन से चला देता था व्हाट्सएप
आरोपी विपिन कुमार ऊर्फ देव पुत्र ऋषिपाल सिंह गांव सरदारनगर आलमपुर जाफराबाद तहसील औला जिला बरेली राह चलते लोगों से उनका फोन लेकर बोलता था कि एक फोन करना है।

उसके बाद वह लोगों के फोन से उनका व्हाट्सएप अपने फोन पर ओटीपी लेकर एक्टिव कर लेता था और महिलाओं को गंदे संदेश भेजता था तो उस व्यक्ति का नंबर जाता था।

जब पुलिस ने उक्त नंबर धारकों से पूछा तो सभी ने मना कर दिया कि हमने कोई संदेश नहीं भेजा है। इस पर पुलिस का माथा ठनका। उसके बाद जैसे ही व्हाट्सएप कंपनी ने उसके नंबरों की डिटेल दी तो पुलिस ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया।

मारना मत, ब्राह्मण हूं आपको पाप लगेगा

गुुरुवार देर रात पकड़े गए आरोपी से जब सख्ती से पूछताछ की जा रही थी तो वह बोलने लगा कि वह जन्म से ब्राह्मण है।

मुझे मारना मत आपको पाप लगेगा लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद वह टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी को ढाणा गांव से गिरफ्तार किया गया है, जहां वह किराए के कमरे में रहता था। विपिन कुमार ढाणा के ही फेम नामक उद्योग में कैंटीन में काम करता था।

Written by Newsghat Desk

इस बार क्यों 14 की बजाय 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति….

इस बार क्यों 14 की बजाय 15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति….

किशोर घर से निकला था बच्चों के साथ लोहड़ी मांगने, फिर आई ऐसी खबर…

किशोर घर से निकला था बच्चों के साथ लोहड़ी मांगने, फिर आई ऐसी खबर…