Asha Hospital
Holi 2026
in

इस वर्ष प्रदेश में 20 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दी ये अहम जानकारी

इस वर्ष प्रदेश में 20 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दी ये अहम जानकारी

इस वर्ष प्रदेश में 20 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दी ये अहम जानकारी

TROWS

उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

Holi 2026 -2

इससे पूर्व राजगढ़ पहुंचने पर क्षेत्र की जनता ने जगह-जगह पर हर्षवर्धन चौहान का पारम्परिक वाद्य यंत्रों सहित गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। राजगढ़ के विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों, महिला मंडलों व संगठनों ने उद्योग मंत्री को सम्मानित किया।

Indian Public School

इस दौरान उद्योग मंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकतर समस्याओं का समाधान मौके पर ही किय तथा शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Doon valley school

उद्योग मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आमजन के सहयोग से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी है जिसके लिए उन्होंने पूरे प्रदेश की जनता का आभार जताया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि भाजपा का मिशन रिपीट का सपना टूट गया और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत प्रदान कर कांग्रेस की सरकार में अपना विश्वास जताया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में केवल भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा मिला जिससे न केवल प्रदेश विकास के क्षेत्र में पिछड़ा, बल्कि बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने में भी पूर्व सरकार विफल रही।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू साधारण परिवार से संबंध रखते हैं और ईमानदार नेता हैं और उनके गतिशील एवं कुशल नेतृत्व में प्रदेश विकास के क्षेत्र में नई बुलंदियां हासिल करेगा।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि आज प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है, 11 हजार करोड़ की देनदारी तो कर्मचारियों की है, इसके उपरांत भी प्रदेश सरकार विकास की गति को रूकने नहीं देगी।

उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम 6 माह में बिना बजट के राजनीतिक कारणों से 900 से अधिक संस्थान खोल दिए जिनके लिए अतिरक्त स्टाफ व भवनों का प्रावधान भी नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार चरणबद्ध तरीके से जनता से किये गये वायदों को पूरा करेगी। इसी दिशा में प्रदेश सरकार ने अपने वायदे के अनुरूप मंत्रीमंडल की पहली बैठक में प्रदेश के 1.36 लाख कर्मचारियों को ओपीएस की बहाली की है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आने वाले समय में एक लाख बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किया जाएगा तथा इस वर्ष 20 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर पर पच्छाद कांग्रेस समिति अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान, ने स्वागत सम्बोधन किया तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव दयाल प्यारी, जिला अध्यक्ष आनंद परमार, प्रदेश कांग्रेस सचिव अरुण मेहता, व ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सिलाई सीताराम ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर प्रभारी पच्छाद कांग्रेस अजय कंवर, यशवर्धन चौहान वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता हि.प्र., रणधीर पंवर जिला अध्यक्ष कांग्रेस पंचायती राज, हरदेव जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल, राजेन्द्र ठाकुर जिला महासचिव कांग्रेस, रघुवीर सिंह जिला युवा कांग्रेस महासचिव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Written by newsghat

पावंटा साहिब में 17 फरवरी को होगा एबीवीपी का जिला युवा सम्मेलन, एक हजार कार्यकर्ता जुटेंगे

पावंटा साहिब में 17 फरवरी को होगा एबीवीपी का जिला युवा सम्मेलन, एक हजार कार्यकर्ता जुटेंगे

पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने 1200 लीटर लाहन नष्ट की

पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने 1200 लीटर लाहन नष्ट की