Asha Hospital
Holi 2026
in

महाकुंभ: संगम तट पर भगदड़ से 14 लोगों की मौत! प्रयागराज में श्रद्धालुओं की एंट्री रोकी, अमृत स्नान रद्द

TROWS

महाकुंभ: प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार-बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे भगदड़ मचने से 14 से अधिक लोगों की मौत की खबर है। इसके अलावा 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल बताये जा रहे हैं।

Holi 2026 -2

महाकुंभ: संगम तट पर भगदड़ से 14 लोगों की मौत! प्रयागराज में श्रद्धालुओं की एंट्री रोकी, अमृत स्नान रद्द

पुलिस द्वारा स्वरूपरानी अस्पताल में 14 शव पोस्टमॉर्टम के लिए लाए जा चुके हैं। हालांकि, प्रशासन ने मौत या घायलों की संख्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Indian Public School

मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द
उधर, भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने आज मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया था। इसके बाद अखाड़ों ने बैठक की। जिसमें तय हुआ कि 11 बजे के बाद अमृत स्नान करेंगे।

Doon valley school

वहीँ, अफसर हेलिकॉप्टर से महाकुंभ की निगरानी कर रहे हैं। हादसे पर सीएम योगी ने कहा- हालात नियंत्रण में हैं। किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

प्रधानमंत्री की महाकुंभ की स्थिति पर नजर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार महाकुंभ की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और राज्य सरकार से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने अब तक तीन बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। उन्होंने स्थिति सामान्य करने और राहत कार्य के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी
उधर, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पुरी का कहना है कि इस वक्त 12 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज में हैं। इतनी बड़ी तादाद में भीड़ को कंट्रोल करना मुश्किल होता है। हमारे साथ लाखों की संख्या में संतों का हुजूम है। हमारे लिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Update: सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग! मंत्री ने जताई नाराजगी, जांच के दिए निर्देश

Himachal News Update: सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग! मंत्री ने जताई नाराजगी, जांच के दिए निर्देश

Himachal Crime News: डिटेक्शन टीम ने गाड़ी से पकड़ी हेरोइन की बड़ी खेप! मुख्य सप्लायर काबू

Himachal Crime News: डिटेक्शन टीम ने गाड़ी से पकड़ी हेरोइन की बड़ी खेप! मुख्य सप्लायर काबू