Asha Hospital
Holi 2026
in

सतौन में 73वां मंडल स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित, प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने की शिरकत

TROWS

गिरिपार क्षेत्र के मुख्य द्वार सतौन में वन विभाग ने मंडल स्तरीय 73वां वन महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। मुख्य अतिथि बलदेव तोमर ने आंवले का पौधा लगाकर वन महोत्सव का शुभारंभ किया।

Holi 2026 -2

शुक्रवार को श्री रेणुका जी वन मंडल द्वारा सतौन पंचायत में 73वां मंडल स्तरीय वन महोत्सव का कार्यक्रम किया गया। खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर आंवले का पौधा लगाकर वन महोत्सव का शुभारंभ किया।

Indian Public School

मुख्य अतिथि बलदेव तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि अगर पेड़ पौधे न हो तो सभी जीव जंतुओं का जीवन मुश्किल हो जायेगा इस लिए पेड़ पौधे जरूरी लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा की वृक्षों को सुरक्षित रखना हर इंसान का कर्तव्य बनता है।

Doon valley school

उन्होंने कहा की जहां पेड़ पौधे अधिक होते हैं वह पशु पक्षी भी ज्यादा होती है। बलदेव तोमर ने कहा की शहरी क्षेत्र में पेड़ पौधे कम होते हैं इस लिए वहां पर अधिक बीमारियां होती हैं। इस लिए अपने क्षेत्र में पौधारोपण कर हरियाली लानी चाहिए और पेड़ का पालन अपने बच्चे की तरह करना पड़ता है।

बलदेव तोमर ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है की श्री रेणुका जी मंडल से वन रक्षक तपेंद्र ठाकुर को वन पहरी सम्मान से प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सम्मानित किया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है तथा अन्य कर्मचारियों को भी अच्छा काम करना चाहिए ताकी आने वाले समय में आप लोग भी प्रदेश स्तर पर सम्मानित होंगे। मुख्य अतिथि बलदेव तोमर ने विभिन्न सहायता समूहों को अच्छा कार्य करने पर सम्मानित किया गया।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करें।

श्री रेणुका जी के डीएफओ उर्वशी ठाकुर ने अपने संबोधन में बताया की सतौन में 15 हेक्टेयर भूमि पर 3 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं साथ ही कहा की श्री रेणुका जी मंडल के अंतर्गत 170 हैक्टेयर में करीब एक लाख से अधिक पौधे लगाए जायेंगे। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है की सभी अपने अपने क्षेत्रों में जंगलों की रक्षा करने में सहायता करें।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करें।

इस मौके पर डीएफओ उर्वशी ठाकुर,बीडीसी उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर, रेंज अधिकारी बस्ती राम, पलक मेहता, डिप्टी रेंजर मोहन चौहान, पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, प्रधान ममता देवी, मोहन ठाकुर, नरेश तोमर, इन्द्र चौहान, खजान सिंह, पूर्ण ठाकुर, कुलदीप शर्मा,प्रेम चौहान, सतीश शर्मा, नरेश चौहान, अरविन्द चौहान, रणवीर कपूर, वन रक्षक वीरेंद्र चौहान, जोगेंद्र, हुक्मी राम, अजय चौहान, सुरेश कुमार, शम्मी शर्मा, तपेन्द्र ठाकुर, कमलदेव शर्मा, राजेंद्र सिंह, चन्द्र मोहन ठाकुर, बिशन सिंह, बाबूराम, कुंदन सिंह,बारूराम, जीत सिंह, सुरत सिंह आदि मौजूद थे।

Written by newsghat

Paonta Sahib: अपनी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर जाएगी बार एसोसिएशन, बैठक कर लिया निर्णय

Paonta Sahib: अपनी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर जाएगी बार एसोसिएशन, बैठक कर लिया निर्णय

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संगठन को बैठक में मांगों पर चर्चा, जल्द पूरी हों लंबित मांगे..

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संगठन को बैठक में मांगों पर चर्चा, जल्द पूरी हों लंबित मांगे..