in

अनिल कपूर करा रहे हैं जर्मनी में ईलाज.. फैन्स हुये परेशान…

अनिल कपूर करा रहे हैं जर्मनी में ईलाज.. फैन्स हुये परेशान…

हो रही थी ये परेशानी, जल्द पर्दे पर दिखेंगे

फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता अनिल कपूर के फैन्स उस समय काफी ज्यादा चिंतित हो गये जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अनिल कपूर के बीमार होने की सूचना पायी,कई यूजर सोशल मीडिया पर अनिल कपूर का हाल चाल पूंछते नजर आये।

हालांकि अनिल कपूर पूर्णतः स्वस्थ हैं उन्हें कोई विशेष खतरा या समस्या नही है ,हाँ कुछ समस्याओं के चलते वह जर्मनी में अपना इलाज करवा रहे थे।

BKD School
BKD School

एड़ियों में होता था दर्द…

प्राप्त जानकारी के मुताबिक अनिल कपूर को पैरों की एड़ियों से सम्बंधित कुछ समस्या थी जिसमे उन्हें चलने में दर्द होता था इसी का वह जर्मनी में ईलाज करवा रहे थे।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुये यह बताया कि उनका ईलाज पूरा हो चुका है और तस्वीर में वह अपने डॉक्टर के पास अंतिम बार मिलने जा रहे हैं।

हालांकि यह सूचना उस समय आयी है जब अनिल कपूर का ईलाज लगभग पूर्ण हो चुका है फिर भी उनके फैन्स में काफ़ी चिंता देखने को मिली है।

जल्द पर्दे पर दिखेंगे अनिल कपूर…

आपको यह जानने में दिलचस्पी जरूर होगी कि अनिल कपूर हमें आगे किस फ़िल्म में दिखने वाले हैं तो आपकी जिज्ञासा को शांत करते हुये।

बता दें कि अनिल कपूर जल्द ही अपनी फिल्म जुग जुग जियो में नजर आयेंगे…इनके साथ ही इस फ़िल्म में वरुण धवन,कियारा आडवाणी और नीतू कपूर नजर आयेंगी।

Written by Newsghat Desk

समाजवादी पार्टी ने लांच किया अपना चुनावी गाना, भाजपा को लगी मिर्ची….

4.13 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचे दो युवक गिरफ्तार