in ,

आयोम वेलफेयर सोसाइटी ने ‘स्नेप द टैबू’ के तहत चलाया जागरूकता अभियान..

आयोम वेलफेयर सोसाइटी ने ‘स्नेप द टैबू’ के तहत चलाया जागरूकता अभियान..

आयोम वेलफेयर सोसाइटी ने ‘स्नेप द टैबू’ के तहत चलाया जागरूकता अभियान..

महिलाओं और बालिकाओं को महावारी सम्बंधी स्वच्छता के प्रति किया सजग..

TROWS

पांवटा साहिब के वार्ड नं 9 मद्रासी कॉलोनी देवीनगर में आयोम वेलफेयर सोसायटी द्वारा अपने ‘स्नेप द टैबू’ इनिशिएटिव को जारी रखते हुए आज फिर से महिलाओं और बालिकाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता को बनाये रखने के बारे में अवगत कराया।

उन्होंने सफाई न रखने पर होने वाली बीमारियों से अवगत कराते हुए बताया। कैसे ऐसे समय में खुद को सुरक्षित रखा जाए ताकि बीमारियों से बचा जा सके।

मद्रासी कालोनी की लगभग सभी महिलाओं और बालिकाओ को आयोम वेलफेयर सोसायटी द्वारा सैनिटरी पैड्स बाँटे गये। उन्हें बताया गया की किस तरह से बीमारियों से खुद का बचाव किया जा सकता है।

Doon valley school

इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने सभी को अपने आसपास सफाई का ध्यान रखने और बीमारियों से बचने, तथा स्वच्छता अभियान का हिस्सा बन कर अपने देश को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में अपना सहयोग देने का आह्वान किया।

इस जागरूकता अभियान के दौरान आयोम वेलफेयर सोसायटी से नितिका धीमान, रेखा धीमान, शिवानी वर्मा और नवीन शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

JPERC 2025

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में खादी एवं ग्रामोद्योग की योजनाओं के बारे जागरूक किया

पांवटा साहिब में खादी एवं ग्रामोद्योग की योजनाओं के बारे जागरूक किया

सिरमौर में 110 अभ्यर्थियों का किया जाएगा चयन, ये दस्तावेज होंगे जरूरी

सिरमौर में 110 अभ्यर्थियों का किया जाएगा चयन, ये दस्तावेज होंगे जरूरी