Asha Hospital
Holi 2026
in , ,

एफआईआर : पहले किया ये घिनौना काम, फिर कर दी डॉक्टर की पिटाई…..

एफआईआर : पहले किया ये घिनौना काम, फिर कर दी डॉक्टर की पिटाई…..
TROWS

एफआईआर : पहले किया ये घिनौना काम, फिर कर दी डॉक्टर की पिटाई…..

Holi 2026 -2

डंडे और लोहे की रॉड लेकर डॉक्टर के घर घुसे, तोड़फोड़ की….

Indian Public School

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी रिपोर्ट…..

Doon valley school

न्यूज़ घाट/मंडी

सराज क्षेत्र के बगस्याड़ में कुछ नशेडिय़ों ने पहले डॉक्टर के क्वार्टर के बाहर जमकर शराब पी और बाद में डॉक्टर की गाड़ी पर पेशाब कर दिया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

जब डॉक्टर ने इसका विरोध किया तो उन्होंने क्वार्टर में जाकर डॉक्टर और उसके चचेरे भाई की जमकर पीटाई कर दी।

घटना बीती रात की है और जंजैहली थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिविल हास्पिटल बगस्याड़ में तैनात डॉक्टर अभिनव नाईट डयूटी के दौरान रात करीब साढ़े दस बजे डिनर करने के लिए अपने क्वार्टर गए, जोकि हास्पिटल से 100मी की दूरी पर है।

क्वार्टर के पास कुछ लोग शराब पीकर हुडदंग कर रहे थे। इन्होंने शराब पीने के बाद डॉक्टर की गाड़ी पर पेशाब कर दिया जिसका डॉक्टर ने विरोध किया।

विरोध करने के बाद यह लोग डंडे और लोहे की रॉड के साथ डॉक्टर के क्वार्टर पर जा धमके। दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे और वहां मौजूद डॉक्टर अभिनव और उसके चचेरे भाई अविनाश के साथ मारपीट और तोडफ़ोड़ की। करीब एक घंटे तक यह तांडव चलता रहा।

बाद में डॉक्टर अभिवन ने अपने पिता डा. जीवानंद चौहान को इसकी सूचना दी और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। गोहर और जंजैहली थाने की टीमें रात को ही मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

ये भी पढ़ें : जब 12 साल की मासूम ने मां के पास जाने से किया इंकार….

क्यूं है कोरोना का नया स्ट्रेन पहले से अलग और ज्यादा खतरनाक..

होली पार्टी कर स्कूल परिसर में छलकाए जाम, मामला दर्ज

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जंजैहली पुलिस थाना ने इस संदर्भ में मामला दर्ज करके चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य लोगों की तलाश जारी है।

पुरानी रंजिश का भी जताया जा रहा शक

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार जिन लोगों ने डॉक्टर के साथ मारपीट की उनमें से कुछ की डॉक्टर अभिनव के साथ पुरानी रंजिश भी थी।

कुछ महीने पहले क्षेत्र में ही गाड़ी को पास देने को लेकर इनका डॉक्टर के साथ विवाद हुआ था और उसमें भी क्रॉस एफआईआर दर्ज हुई थी। हालांकि इस मामले में बाद में समझौता हो गया था।

ये भी पढ़ें : Crime : पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न पर मामला दर्ज…

पुलिस की बड़ी कारवाई, नशे की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार

Written by newsghat

होली पार्टी कर स्कूल परिसर में छलकाए जाम, मामला दर्ज

होली पार्टी कर स्कूल परिसर में छलकाए जाम, मामला दर्ज

सावधान : 31 मार्च से इस दिन तक न जाएं यमुना नदी के नजदीक…..

सावधान : 31 मार्च से इस दिन तक न जाएं यमुना नदी के नजदीक…..