in

दर्दनाक हादसा : खेत में काम करते समय करंट का झटका, 42 वर्षीय व्यक्ति की मौ*त! गांव में शोक

TROWS

ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति की बिजली का करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

यह हादसा जाडला कोईड़ी गांव में हुआ। मृतक की पहचान 42 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। वह वार्ड नंबर-5 के निवासी थे और अपने परिवार के साथ रहते थे।

जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार रोज की तरह अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान वह पास से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की अर्थ वायर को हटाने की कोशिश कर रहे थे।

Doon valley school

बताया जा रहा है कि जैसे ही उन्होंने तार को छुआ, अचानक तेज करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि वह बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही गिर पड़े।

हादसे के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल गगरेट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

JPERC 2025

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना गगरेट की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इस दुखद घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक का माहौल है और लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोलन में बड़ा प्रशासनिक विवाद: SDM पूनम बंसल पर विजिलेंस जांच की सिफारिश

सोलन में बड़ा प्रशासनिक विवाद: SDM पूनम बंसल पर विजिलेंस जांच की सिफारिश