in

रिजल्ट बना जानलेवा: शिमला में 12वीं में फेल छात्र ने उठाया आ*त्म*घा*ती कदम…..

TROWS

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। 12वीं के परीक्षा परिणाम में असफल रहने से आहत एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार और इलाके में शोक की लहर है।

शिमला के अन्नाडेल स्थित ठाकुर बाग क्षेत्र में सोमवार शाम यह दर्दनाक घटना हुई। 12वीं के नतीजे आने के बाद एक छात्र ने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

मृतक की पहचान निखिलेष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, वह खुद को असफल पाकर गहरे तनाव में चला गया। परिवार के लोगों को उसकी मानसिक स्थिति का अंदाजा नहीं था।

Doon valley school

जानकारी के अनुसार, उसी दिन शाम को उसने अपने कमरे में पंखे से फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर शक हुआ, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना की सूचना छात्र के एक दोस्त ने हेल्पलाइन नंबर 112 पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा।

JPERC 2025

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी करवाई गई है, ताकि जांच में कोई कमी न रहे।

प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। इससे मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है।

परिजनों ने भी किसी तरह का संदेह व्यक्त नहीं किया है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संवेदनशील संदेश:

विशेषज्ञों के अनुसार, परीक्षा में असफलता जीवन का अंत नहीं है। ऐसे समय में बच्चों को परिवार और समाज से भावनात्मक सहारा मिलना बेहद जरूरी होता है।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब: पातलियों वार्ड से भाजपा ने चरणजीत सिंह चौधरी को बनाया प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

पांवटा साहिब: पातलियों वार्ड से भाजपा ने चरणजीत सिंह चौधरी को बनाया प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Shimla Accident: सड़क पार कर रही 4 साल की मासूम को पिकअप ने कुचला, मौके पर मौ**त

Shimla Accident: सड़क पार कर रही 4 साल की मासूम को पिकअप ने कुचला, मौके पर मौ**त