in

Shimla Accident: सड़क पार कर रही 4 साल की मासूम को पिकअप ने कुचला, मौके पर मौ**त

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सोमवार को दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। कोटखाई क्षेत्र के बाघी में सड़क पार कर रही 4 साल की बच्ची को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मासूम अपनी मां के साथ गुम्मा से बड़ेच स्थित गांव की ओर जा रही थी। दोनों पैदल चल रहे थे। बाघी के पास पहुंचने पर बच्ची अपनी मां के पीछे-पीछे चल रही थी।

बताया जा रहा है कि उसी दौरान एक एचआरटीसी बस सड़क से गुजरी। बस के निकलते ही बच्ची अचानक सड़क पार करने लगी। इसी बीच शिमला की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयावह था कि बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर चीख-पुकार गूंज उठी और लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़े।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

JPERC 2025

परिजनों के अनुसार, बच्ची नेपाली मूल के परिवार से संबंध रखती थी। उसके मामा गोपाल ने बताया कि वह मात्र चार वर्ष की थी। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में इस घटना के बाद शोक का माहौल है। स्थानीय लोग भी हादसे से स्तब्ध हैं और प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

Written by Newsghat Desk

रिजल्ट बना जानलेवा: शिमला में 12वीं में फेल छात्र ने उठाया आ*त्म*घा*ती कदम…..

रिजल्ट बना जानलेवा: शिमला में 12वीं में फेल छात्र ने उठाया आ*त्म*घा*ती कदम…..

हिमाचल में नशे पर बड़ा वार: 22 साल की महिला 17.28 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

हिमाचल में नशे पर बड़ा वार: 22 साल की महिला 17.28 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार