in

संविधान दिवस पर सहायक आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई शपथ

TROWS

संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर आज यहां उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सहायक आयुक्त डॉ प्रियंका चंद्रा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्पूर्ण, प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने और मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान समता, न्याय व समरसता का प्रतीक है।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त ने अधिकारियों को बताया कि हमारे संविधान को 26 नवम्बर, 1949 को विधिवत रूप से अपनाया गया था और 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। हमारे संविधान को बनाने में बाबा साहब अम्बेडकर का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी संविधान दिवस पर ली गई शपथ को अपने दायित्व निर्वहन के समय सार्थक करते हुए बिना किसी भेदभाव व निष्पक्ष भाव से कार्य करें। इस अवसर पर उन्होंने सभी से एकता, अखण्डता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का भी आग्रह किया।

Doon valley school

Written by

नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 2 अलग-अलग मामलों में चरस व चिट्टे सहित 4 गिरफ्तार

नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 2 अलग-अलग मामलों में चरस व चिट्टे सहित 4 गिरफ्तार

नाहन में महंगाई को लेकर वामपंथी दलों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

नाहन में महंगाई को लेकर वामपंथी दलों का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी