in

हिमाचल-उत्तराखण्ड सीमा पर महिला का कंकाल मिलने से सनसनी…

6 माह पुराना है कंकाल, नदी के किनारे पत्थरों से ढाक कर छुपाया गया था कंकाल

प्रदेश से लापता महिला से जोड़ कर देखा जा रहा मामला, परिजन नही कर पाए शिनाख्त

हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर मिनस-क्वाणु मार्ग स्थित टोंस नदी के समीप महिला कंकाल मिलने से हिमाचल व उत्तराखण्ड प्रदेशों में सनसनी फैली गई है।

कंकाल का पहरावा व शरीर पर पहने मिले लिबास, हत्या की तरफ इशारा कर रहे है।

BKD School
BKD School

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे के करीब पशुओं को चुगाने गए स्थानीय व्यक्तियों ने पहाड़ के अंदर बनी कन्दरा में पत्थरों के अंदर ढ़के कंकाल को देखा है। जिसकी सूचना हिमाचल व उत्तराखण्ड प्रशासन सहित क्षेत्रीय लोगो को दी।

पांवटा साहिब में यमुना का जलस्तर बढ़ने से जलती चिता पानी में बही…

सूचना मिलते ही पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गई। महिला के कंकाल कब्जे में लेने के बाद अवशेषों को डीएनए रिपोर्ट के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। कंकाल को फिलहाल स्वास्थ्य विभाग उत्तराखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर में रखा गया है।

पांवटा साहिब सहित सिरमौर के इन इलाकों में शनिवार को रहेगा पावर कट….

सिरमौर, शनिवार व रविवार को बंद रहेगा ये मार्ग….

स्थानीय लोगों के अनुसार महिला के साथ पहले कई बार सामूहिक दुराचार किया गया। फिर बेरहमी से महिला का मर्डर किया गया। शातिरों द्वारा महिला के शव को पहाड़ों में बनी कंदराओं में छुपा दिया गया।

मौका पर महिला के कंकाल के साथ महिला के बाल, बदन पर मर्दों वाले कपड़ों के साथ शव को छुपाने के लिए बाहर से पत्थर लगाए गए थे, शव पर टहनियां व पेड़ों के पत्ते डाले गए थे, साइड से मिट्टी खोदकर शव को दबाने की नामुमकिन कोशिशें की गई। मौका से महिला की बालियां बरामद हुई है, महिला के कंकाल को लगभग 6 माह पुराना बताया जा रहा है।

हैवानियत : चार वर्षीय मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या, बोरी से बरामद हुआ शव…..

पत्र बम : आरोपों भरी गुमनाम चिट्ठी पर जांच की आंच…

यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के कुफोटी गांव से एक महिला 18 दिन का बच्चा छोड़कर महीनों पहले अचानक गायब हो गई थी।

जिसकी अभी तक कोई खोजखबर नही मिली है परिजनों ने महिला के गुमशुदा होने का मामला शिलाई थाना में दर्ज करवाया। इसलिए संशय यह बना हुआ है कि कही, वही महिला का कंकाल न मिला हो, मौका पर महिला के ससुर व भाई को शनाख्त के लिए बुलाया गया।

यूनिकॉर्न फार्मा : कथित तौर पर प्रतिबंधित दवाओं के मामले में सीएम से हस्तक्षेप की गुहार…

लेकिन कंकाल की दशा अधिक खराब होने के कारण शिनाख्त नही हो पाई। कंकाल को शिनाख्त के लिए अगले 72 घटों तक अस्पताल में रखा गया है।

आश्चर्यजनक बात यह है कि अकेली महिला पहाड़ी के बीच बनी कन्दरा में नही पहुँच सकती है जाने का रास्ता पहाड़ी व पथरीला है दूर-दूर तक रिहायशी क्षेत्र भी नही है न ही आसपास के क्षेत्र से कोई महिला गायब हुई है।

उत्तराखण्ड के चकराता विधानसभा क्षेत्र के लाखामंडल (बुल्लाड) क्षेत्र में कार्यरत राजस्व उपनिरीक्षक प्रभु सिंह चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बडोट में महिला के कंकाल मिले है दोनो प्रदेशो की संयुक्त टीमें मामले में जांच कर रही है।

मौका पर मिले सबूत रणनीति के साथ हुए मर्डर की तरफ इशारा करते है, यह क्षेत्र के लिए अच्छी सूचना नही है, कंकाल की पहचान के लिए अवशेष फोरेंसिक लैब भेजे गए है मामले में जांच जारी है दोषियों को बख्शा नही जाएगा।

सिरमौर में बरसाती आपदा से निपटने के लिए क्या है जिला प्रशासन की तैयारी…

पांवटा साहिब के किसानों ने बेची 7 करोड़ से अधिक की गेहूं…

Written by newsghat

पांवटा साहिब में यमुना का जलस्तर बढ़ने से जलती चिता पानी में बही…

Jobs in Himachal : हिमाचल लोक सेवा आयोग ने निकली इन पदों पर भर्ती…