in

हिमाचल के होटल में चल रहा था नशे का खेल: 15.85 ग्राम चिट्टा के साथ 5 पकड़े, दो नाबालिग लड़कियां भी शामिल

TROWS

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लखनपुर स्थित एक होटल में छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें तीन युवक और दो नाबालिग लड़कियां शामिल हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में ठहरे कुछ लोग चिट्टा की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही सदर थाना टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कमरे से 15.85 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद सभी पांचों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

Doon valley school

गिरफ्तार युवकों में एक ऊना जिले के रायपुर सहोड़ा क्षेत्र का निवासी है। दूसरा बाथू-हरोली का रहने वाला है। तीसरा आरोपी बिलासपुर के बरसंड-गेहड़वीं क्षेत्र से जुड़ा बताया गया है।

दोनों लड़कियां नाबालिग पाई गईं। एक शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र के गांव की निवासी है, जबकि दूसरी किन्नौर जिले के एक गांव से संबंधित है।

JPERC 2025

पूछताछ के दौरान जब उनकी उम्र की पुष्टि हुई, तो पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह शिमला भेज दिया।

एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य लिंक खंगाल रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चिट्टा कहां से लाया गया और किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।

जिले में नशे के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में ऐसे मामलों पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल में बदला मौसम: कई इलाकों में बारिश, 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट

हिमाचल में बदला मौसम: कई इलाकों में बारिश, 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट