हिमाचल में दर्दनाक घटना: किराये के कमरे में फं**दे से लटकी मिली कॉलेज छात्रा

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कॉलेज छात्रा ने किराये के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस को इस घटना की सूचना शनिवार रात करीब 8 बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।
घटना जिला मुख्यालय के जेल रोड स्थित कुसुम थिएटर के पास की है। बताया जा रहा है कि छात्रा धर्मपुर क्षेत्र की रहने वाली थी और मंडी में किराये के कमरे में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी।


पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम भी मौके से साक्ष्य जुटा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी मुख्यालय दिनेश भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

स्थानीय वार्ड के पूर्व पार्षद हरदीप सिंह राजा के अनुसार, छात्रा को उसके मामा के साथ कहीं जाना था। मामा लगातार फोन कर रहे थे, लेकिन छात्रा फोन नहीं उठा रही थी।
इसके बाद मामा ने छात्रा की सहेली को फोन कर कमरे में जाकर देखने को कहा। जब सहेली कमरे में पहुंची तो उसने छात्रा को फंदे से लटका पाया और तुरंत इसकी सूचना दी।
एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस छात्रा के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।
यह घटना एक बार फिर युवाओं में बढ़ते मानसिक दबाव और अकेलेपन की ओर इशारा करती है।


