in

हिमाचल में हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई! 2 मासूमों की मौ**त, 3 की हालत गंभीर

TROWS

कांगड़ा जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों से भरे परिवार को मातम में बदल दिया। तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से दो छोटे बच्चों की जान चली गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के तहत मिलवां राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा हुआ। कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े सफेदे के पेड़ से जा भिड़ी।

जानकारी के अनुसार अंकित शर्मा, निवासी गंदला लाहड़ी (पठानकोट), अपनी पत्नी आरती और दो बच्चों के साथ धार्मिक यात्रा पर निकले थे। परिवार माता वैष्णो देवी के दर्शन के साथ बेटे का मुंडन संस्कार करने जा रहा था।

Doon valley school

बताया जा रहा है कि परिवार ने दिल्ली से आ रही एक क्रेटा कार में लिफ्ट ली थी। घर पहुंचने के बाद वे रिश्तेदार के साथ आगे की यात्रा पर निकलने वाले थे।

कार में गुरुग्राम निवासी रवि कुमार भी सवार था, जिसने रास्ते में लिफ्ट ली थी। मिलवां गांव के पास पहुंचते ही चालक का नियंत्रण बिगड़ गया।

JPERC 2025

हादसा इतना भयानक था कि 8 महीने के आर्थव और 9 साल की आयत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत मुकेरियां अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना में अंकित शर्मा, उनकी पत्नी आरती और रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद पठानकोट के निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस चौकी प्रभारी भागा राम टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए।

दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुकेरियां शवगृह में रखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक द्वारा नियंत्रण खोना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में कांग्रेस का बड़ा फैसला: हरप्रीत सिंह रतन बने ब्लॉक अध्यक्ष, कई दावेदार निराश

पांवटा साहिब में कांग्रेस का बड़ा फैसला: हरप्रीत सिंह रतन बने ब्लॉक अध्यक्ष, कई दावेदार निराश

हिमाचल में दर्दनाक घटना: किराये के कमरे में फं**दे से लटकी मिली कॉलेज छात्रा

हिमाचल में दर्दनाक घटना: किराये के कमरे में फं**दे से लटकी मिली कॉलेज छात्रा