in

Himachal News Alert: 14 दिन से लापता चल रहा था युवक! झाड़ियों से इस हाल में मिला शव, यह जताई जा रही मौत की आशंका

TROWS

Himachal News Alert: पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस स्टैंड मार्ग पर नील कमल उर्फ मिट्ठू (40) निवासी सदर बाजार डल्हौजी का शव बरामद किया गया है जो 2 अप्रैल से लापता चला हुआ था।

Himachal News Alert: 14 दिन से लापता चल रहा था युवक! झाड़ियों से इस हाल में मिला शव, यह जताई जा रही मौत की आशंका

व्यक्ति के लापता हो जाने से परिजनों की चिंता भी लगातार बढ़ती जा रही थी और वह उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों ने नील कमल की गुमशुदगी की शिकायत भी पुलिस थाना डल्हौजी में दर्ज करवाई थी।

14 दिन बाद मिला युवक का शव
पुलिस के साथ-साथ परिजन भी व्यक्ति को ढूंढने का प्रयास कर रहे थे, मगर उसका कही से कोई सुराग नहीं लग पाया। इसी बीच युवक का शव बीते रोज़ सुभाष चौक-बस स्टैंड मार्ग से बरामद हुआ।

Doon valley school

दुर्गंध महसूस होने पर हुआ मामले का खुलासा
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों को तेज दुर्गंध महसूस हुई तो उन्होंने मामले की जानकारी नगर परिषद को दी। मौके पर पहुंचे नगर परिषद के कर्मचारियों ने जाकर देखा तो सड़क से नीचे झाड़ियों में शव पड़ा हुआ पाया गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त करवाई गई तो यह शव नील कमल का ही निकला।

JPERC 2025

ऊंचाई से गिरने के कारण हुई मौत
उधर, एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि व्यक्ति की मौत सड़क मार्ग से ऊंचाई से गिरने के कारण हुई होगी। पुलिस द्वारा नागरिक अस्पताल डल्हौजी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है और जाँच जारी है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP Weather Alert: हिमाचल में आज से तीन दिनों तक बारिश! ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, चलेगा आंधी-तूफान

HP Weather Alert: हिमाचल में आज से तीन दिनों तक बारिश! ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, चलेगा आंधी-तूफान

Himachal Jobs : फील्ड ऑफिसर के कई पदों पर भर्ती! 35 साल तक के युवाओं को मौका, यहां होंगे इंटरव्यू

Himachal Jobs : फील्ड ऑफिसर के कई पदों पर भर्ती! 35 साल तक के युवाओं को मौका, यहां होंगे इंटरव्यू