in

Himachal News Alert: छह कमरों का मकान जलकर राख! अंदर सो रहे बच्चों की ग्रामीणों ने बचाई जान

TROWS

Himachal News Alert: रोहड़ू के चिड़गांव की मसली पंचायत के हिमरोल गांव में छह कमरों का मकान जलकर राख हो गया जिससे पीड़ित परिवार बेघर हो गया है। यह मकान हिमरोल गांव के विरेंद्र पुत्र पुरण का था।

Himachal News Alert: छह कमरों का मकान जलकर राख! अंदर सो रहे बच्चों की ग्रामीणों ने बचाई जान

जिस वक्त घर में आग लगी उस समय वीरेंद्र अपनी पत्नी के साथ पशु के लिए चारा लाने गए हुए थे, जबकि उनके बच्चे घर के अंदर सो रहे थे। तभी अचानक मकान की ऊपरी मंजिल में चिंगारी सुलग गई।

यह नजारा जब ग्रामीणों ने देखा तो वह मौके पर पहुंचे और अंदर मौजूद बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला जा सका। जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया और अग्निकांड की जानकारी अग्निशमन विभाग को भी दी गई।

Doon valley school

सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची मगर जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पूरा मकान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो चुका था।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, जिससे पीड़ित परिवार का घर और उसके अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इससे पीड़ित परिवार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

JPERC 2025

परिवार के पास तन पर पहने कपड़ों के अलावा और कुछ भी न बच सका है। उधर, रोहड़ू के एसडीएम धर्मेश रमोत्रा ने बताया कि पीड़ित परिवार को फौरी राहत दी गई है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Latest News: माता-पिता के झगड़े और प्रताड़ना से तंग आई मासूम बच्ची! साथ रहने से किया इंकार, जाने पूरा मामला

Himachal Latest News: माता-पिता के झगड़े और प्रताड़ना से तंग आई मासूम बच्ची! साथ रहने से किया इंकार, जाने पूरा मामला

Himachal Latest News: हिमाचल में चिट्टा तस्कर की संपत्ति पर चला बुलडोजर! अवैध कमाई से बने चार मकान गिराए

Himachal Latest News: हिमाचल में चिट्टा तस्कर की संपत्ति पर चला बुलडोजर! अवैध कमाई से बने चार मकान गिराए