in

Apple Season: हिमाचल में सेब सीजन पकड़ रहा रफ्तार! 3700 रुपये में बिकी पेटी, बागवान खुश

TROWS

Apple Season: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla) में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है और बागवानों को इसके दाम भी बेहतरीन मिल रहे हैं। बागवानों को सेब की गुणवत्ता के आधार पर उनकी फसल के अच्छे दाम मिल रहे हैं जिससे वह बेहद खुश है।

Apple Season: हिमाचल में सेब सीजन पकड़ रहा रफ्तार! 3700 रुपये में बिकी पेटी, बागवान खुश

बता दें कि राजधानी शिमला की पराला फल मंडी में सेब की आपूर्ति लगातार बढ़ती जा रही है। मंडी में स्पर सेब की धमाकेदार एंट्री हुई है और यह रिकॉर्ड दामों में बिका।

185 रुपये प्रतिकिलो बिका
दरअसल, पराला फल मंडी में करसोग क्षेत्र से एक बागवान स्पर सेब के 33 बॉक्स की खेप लेकर पहुंचा था। यहाँ उसे सेब के 185 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले जोकि इस सीजन का सबसे अधिक भाव हैं।

Doon valley school

हरीश फ्रूट एजेंसी 33 नंबर शॉप पर 20 किलो की एक पेटी को 3700 रुपये दाम मिले है। अच्छे दाम मिलने से बागवान का चेहरा खिल उठा। फर्म संचालक हरीश ठाकुर ने बताया कि यह सेब आकार, रंग और गुणवत्ता में बहुत अच्छा है।

टाइडमैन सेब को मिले 2200 रुपये दाम
उधर, भट्ठाकुफर फल मंडी में टाइडमैन सेब (Tiedemann Apple) की 20 किलो की पेटी को 1500 से 2200 रुपये तक दाम मिल रहे हैं। सेब के साथ-साथ मोटी डंडी नाशपाती के दामों में भी उछाल आया है और यह 1500 से 1800 रुपये तक प्रति बॉक्स बिक रही है।

JPERC 2025

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई! गाड़ी सवार युवक से पकड़ी हेरोइन

Himachal Crime News: पुलिस की नशा तस्करों पर कार्रवाई! गाड़ी सवार युवक से पकड़ी हेरोइन

Sirmour News: सीए बना सिरमौर का 25 वर्षीय वंश! अब खुद की चार्टर्ड अकाउंटेंसी फर्म स्थापित करेंगे…

Sirmour News: सीए बना सिरमौर का 25 वर्षीय वंश! अब खुद की चार्टर्ड अकाउंटेंसी फर्म स्थापित करेंगे…