in

Sirmour News: बालासुन्दरी मंदिर में 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा! डीसी ने किया हवन यज्ञ

TROWS

Sirmour News: उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त मंदिर न्यास त्रिलोकपुर प्रियंका वर्मा ने आज अष्टमी नवरात्रि अवसर पर सिरमौर जिला के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री महामाया बाला सुन्दरी मंदिर त्रिलोकपुर में परिवार सहित विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Sirmour News: बालासुन्दरी मंदिर में 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा! डीसी ने किया हवन यज्ञ

उन्होंने हवन यज्ञ अनुष्ठान तथा कंजिका पूजन कर जिला वासियों की ओर से सुख और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उप मंडलाधिकारी नाहन एवं मुख्य मेला अधिकारी राजीव सांख्यान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा तथा मेला अधिकारी उपेंद्र चौहान ने भी माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि गत 22 सितंबर से आरंभ हुए इस नवरात्र मेला के दौरान अब तक 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिलोकपुर में माता बाला सुंदरी के दर्शन किए है तथा 86 लाख, 94 हजार, 230 रुपये नगदी और 190 ग्राम सोना व 10 किलोग्राम चांदी श्रद्धालुओं द्वारा माता को चढावा स्वरूप भेंट किया गया है।

Doon valley school

उन्होंने बताया कि नवरात्र मेला के दौरान जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल तथा स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ अन्य सभी प्रकार की सुविधाओं का जायजा भी लिया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HRTC Bus Accident: तकनीकी खराबी से सड़क पर पलटी एचआरटीसी बस! यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

HRTC Bus Accident: तकनीकी खराबी से सड़क पर पलटी एचआरटीसी बस! यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती

Sirmour News: सिरमौर में इस दिन होगी भाबड़ घास की नीलामी

Sirmour News: सिरमौर में इस दिन होगी भाबड़ घास की नीलामी