Sirmour News: ब्लू स्टार कंपनी और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में बंपर भर्ती! 21-22 अप्रैल को नाहन में होगा कैंपस इंटरव्यू

Sirmour News: ब्लू स्टार, कालाअंब सिरमौर में अस्थायी ऑपरेटर के 50 पदों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरा जाना है, जिसके लिए कैम्पस इंटरव्यू 21 अप्रैल, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।
Sirmour News: ब्लू स्टार कंपनी और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में बंपर भर्ती! 21-22 अप्रैल को नाहन में होगा कैंपस इंटरव्यू
यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने देते हुए बताया कि इन पदों के लिए आयु 18-45 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 12वीं/आईटीआई (फिटर, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रोनिक्स, मोटर मैकेनिक, पंप ऑपरेटर तथा वेल्डर ) रखी गई है। वेतनमान 20,800 रुपये दिया जाएगा।
उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों को 21 अप्रैल को रोजगार कार्यालय नाहन में शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो तथा अन्य सभी प्रमाण पत्रों सहित भर्ती शिविर में भाग लेने के लिए कहा है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष न0-9650074838, पर भी संपर्क कर सकते है।


एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में भी भर्ती
जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड नाहन द्वारा क्लर्क के 2 पद तथा सेल्स मार्केटिंग के लिए डेवलपमेंट मेनेजर के 8 पदों को कैम्पस इंटरव्यू के माध्यम से भरा जा रहा है।
इन 10 पदों में से 4 पद एक्स-सर्विसमेन के लिए आरक्षित है। इन पदों के लिए साक्षात्कार 22 अप्रैल, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में प्रातः 10 बजे आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु 25-45 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 12वीं/ग्रेजुएशन रखी गई है। वेतनमान 20,800 रुपये दिया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नं0 9797597375 पर भी संपर्क कर सकते है।
उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल EEMIS पर पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते है।
उन्होंने बताया कि यदि आवेदक का पंजीकरण ऑफलाइन हुआ है तो eemis site पर अपनी लॉगइन आईडी तथा पासवर्ड बना ले।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

