Himachal Crime News: चिट्टा तस्करी में SBI का मैनेजर अ**रेस्ट! सप्लायर से थे सीधे कनेक्शन, सिरमौर का निवासी है आरोपी तरुण

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पुलिस ने नशा तस्करी मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। बड़ी बात यह है कि आरोपी सरकारी कर्मचारी है। आरोपी तरुण ठाकुर (उम्र 33 वर्ष) सिरमौर जिले की राजगढ़ तहसील के गांव चोगटाली का निवासी है।
Himachal Crime News: चिट्टा तस्करी में SBI का मैनेजर अ**रेस्ट! सप्लायर से थे सीधे कनेक्शन, सिरमौर का निवासी है आरोपी तरुण
आरोपी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रोहड़ू शाखा में लोन मैनेजर/फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। इसी के साथ इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जोकि एक बड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क था।
इस नेटवर्क के माध्यम से पंजाब से चिट्टा हिमाचल लाया जाता था और यहां छोटे तस्करों के माध्यम से बेचा जाता था। सभी आरोपियों के खिलाफ शिमला जिला के जुब्बल थाने में मामला दर्ज है।


ऐसे हुआ खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया कि बैंक अधिकारी तरुण ठाकुर सीधे तौर पर पंजाब के मुख्य नशा सप्लायर लुकास उर्फ लकी के संपर्क में था। दोनों के बीच नशे की खरीद-फरोख्त के लिए ऑनलाइन पैसों का लेन-देन भी हुआ है। तरुण ठाकुर इस संगठित नेटवर्क में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम कर रहा था।
मामले में अब तक की गिरफ्तारियां
9 फरवरी 2026: थाना जुब्बल पुलिस ने सबसे पहले एक स्थानीय महिला को 13.46 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा।
17 मार्च 2026: बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर मामले में अमृतसर (पंजाब) से मुख्य सप्लायर लुकास उर्फ लकी को दबोचा गया।
6 अप्रैल 2026: इसके बाद तीन अन्य आरोपियों आशीष उर्फ गांधी, मनोज ठाकुर उर्फ सनी और खुशी राम उर्फ कुश को भी गिरफ्तार किया गया।
16 अप्रैल 2026: बैंक अधिकारी तरुण ठाकुर की गिरफ्तारी हुई।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


