Himachal Crime News: HRTC बस में चिट्टा ले जा रहा था 23 साल का तस्कर! पुलिस ने बिछाया जाल, पहुंचाया सलाखों के पीछे

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश की जिला कांगड़ा पुलिस ने हिमाचल पथ परिवहन निगम बस में हो रही नशे की तस्करी का पर्दाफाश करते हुए एक तस्कर को धर दबोचा है।
Himachal Crime News: HRTC बस में चिट्टा ले जा रहा था 23 साल का तस्कर! पुलिस ने बिछाया जाल, पहुंचाया सलाखों के पीछे
पकड़े गए आरोपी की पहचान विपांशु चौधरी (23) पुत्र विक्रमजीत निवासी गांव तालपुरा, वार्ड नंबर-3, तहसील व जिला कांगड़ा के रूप में हुई है, जोकि नशे की खेप लेकर HRTC बस (HP68-4508) में जा रहा था।
तभी तकीपुर स्थित टोल प्लाजा के समीप गश्त पर मौजूद पुलिस की विशेष टीम ने परवाणू-ऊना-धर्मशाला रूट पर जा रही HRTC बस को जाँच के लिए रुकवा लिया।


जैसे ही टीम बस में चढ़ी सीट पर बैठा उक्त युवक घबरा गया। शक होने पर टीम ने उसे पकड़ा और तलाशी ली। जाँच करने पर आरोपी के कब्जे से 5.71 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि नशे के धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!

