Himachal News: एपीएल परिवारों को मई में भी नहीं मिलेगा पूरा आटा! दालों के रेट भी बढ़े, जानिए भाव

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के करीब 12.50 लाख एपीएल परिवारों के आटे के कोटे में सुक्खू सरकार ने अगले माह भी कैंची चलाने का फैसला लिया है। जी हाँ, अगले माह यानी मई में भी एपीएल उपभोक्ताओं को आटे का पूरा कोटा नहीं मिल पायेगा।
Himachal News: एपीएल परिवारों को मई में भी नहीं मिलेगा पूरा आटा! दालों के रेट भी बढ़े, जानिए भाव
इतना ही नहीं राशन डिपुओं में दालों की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। एपीएल उपभोक्ताओं को उम्मीद थी कि मई में कोटा बढ़कर पहले की तरह 14 किलो हो जाएगा, लेकिन विभाग ने साफ कर दिया है कि आटे के कोटे में की गई कटौती इस महीने भी जारी रहेगी।
मई में भी केवल 12 किलो आटा ही मिलेगा। हालाँकि चावल के कोटे में कोई बदलाव नहीं है, यह 6 किलो ही रहेगा। इससे पहले एपीएल परिवारों को फरवरी में 11 किलो, जबकि मार्च और अप्रैल में 12 किलो आटा मिला था।


दालों के दामों में बड़ा फेरबदल
खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड पर मिलने वाली दालों के दामों में बड़ा फेरबदल किया है। उड़द की दाल 13 रुपये जबकि मलका मसूर एक रुपये महंगी हो गई है। इसके अलावा चना दाल 11 रुपये सस्ती की गई है।
उधर, कांगड़ा के जिला नियंत्रक (खाद्य आपूर्ति) पुरुषोत्तम सिंह ने पुष्टि की है कि मई महीने में एपीएल उपभोक्ताओं को 12 किलो आटा दिया जाएगा। दालों के नए दाम तुरंत प्रभाव से लागू होंगे और डिपुओं में सप्लाई पहुँचनी शुरू हो गई है।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


