Sirmour News: स्कूटी सवार युवकों से मिला चिट्टा! पुलिस खंगाल रही नशे का नेटवर्क

Sirmour News: नाहन पुलिस के डिटेक्शन सेल ने नशे के सौदागरों पर एक और करारी चोट की है, जिसके तहत दो युवकों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।
Sirmour News: स्कूटी सवार युवकों से मिला चिट्टा! पुलिस खंगाल रही नशे का नेटवर्क
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोएब खान (उम्र 28 वर्ष) पुत्र मोहम्मद रफी निवासी मकान नं0 1111/4, अमरपुर मोहल्ला नाहन तथा अभिनव कश्यप (उम्र 25 वर्ष) पुत्र राज कुमार निवासी मकान नं0 856/3 हाथी की कब्र, नाहन के रूप में हुई है।
डिटेक्शन सेल नाहन ने नाहन-कालाअंब रोड पर कंगनीवाला नेचर पार्क के पास इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस की टीम क्षेत्र में जब गश्त कर रही थी तभी सामने से आ रही स्कूटी नंबर HP71A6506 को जाँच के लिए रोका गया।


तलाशी लेने पर स्कूटी सवार दोनों युवकों के कब्जे से 6.80 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। इस संबंध में थाना सदर नाहन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
मामले की जांच में पता लगाया जा रहा है कि यह उपरोक्त चिट्टा कहां से लाए थे और किसे बेचने की फिराक में थे ताकि मामले में बेकवार्ड/फॉरवार्ड लिंकेज का पता लगाकर नशे के इस अवैध धन्धे में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जा सके।


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


