in

दीपावली से पहले शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: रोहड़ू-ठियोग में 577 पैकेट पटाखे बरामद, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

शिमला: दीपावली से पहले हिमाचल प्रदेश में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिला शिमला पुलिस ने रोहड़ू और ठियोग में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में दुकानदारों के खिलाफ बिना लाइसेंस पटाखे रखने और बेचने के आरोप में मुकदमे दर्ज किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर को रोहड़ू बाजार में गश्त के दौरान पुलिस टीम को एक दुकान में अवैध रूप से पटाखे रखे होने की सूचना मिली। सूचना में बताया गया कि अपर बाजार निवासी अजय कुमार गुप्ता अपनी दुकान में बिना अनुमति पटाखों का भंडारण और बिक्री कर रहा है।

इसके बाद पुलिस टीम ने दुकान की तलाशी ली। जांच के दौरान पटाखों के 577 पैकेट छह गत्ते के कार्टन में रखे मिले। दुकानदार से जब पटाखों के भंडारण और बिक्री से संबंधित लाइसेंस मांगा गया तो वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।

वहीं, दूसरी कार्रवाई ठियोग के चेओग बस स्टैंड के पास की गई। पुलिस चौकी फागू की टीम को सूचना मिली थी कि चेओग निवासी 38 वर्षीय ओम प्रकाश ने अपने स्टोर में बिक्री के लिए बड़ी मात्रा में पटाखे रखे हैं। पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में स्टोर की तलाशी ली। इस दौरान तीसरे कमरे में रखे गत्ते के कार्टन से अलग-अलग किस्म के पटाखे बरामद हुए। यहां भी आरोपी पटाखों के भंडारण और बिक्री का लाइसेंस पेश नहीं कर पाया।

दो थानों में दर्ज हुए मामले

JPERC 2025

पुलिस ने दोनों जगह से मिले पटाखों को कब्जे में लेकर रोहड़ू थाने में FIR नंबर 119/2026 और ठियोग थाने में FIR नंबर 164/2026 दर्ज की है। दोनों मामले भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125, 288 और विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(b) के तहत दर्ज किए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की जांच जारी है। दीपावली के दौरान अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों पर नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल में दो मासूम हुए बेसहारा: मंडी में 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौ**त, पति गिरफ्तार…..

हिमाचल में दो मासूम हुए बेसहारा: मंडी में 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौ**त, पति गिरफ्तार…..

रिश्तों में बढ़ रही है दूरियां? अपनाएं ये 6 आसान तरीके, हर संबंध में घुलेगा प्यार और विश्वास

रिश्तों में बढ़ रही है दूरियां? अपनाएं ये 6 आसान तरीके, हर संबंध में घुलेगा प्यार और विश्वास