in

Achievement: हिमाचल के भूपेंद्र सिंह कंवर बने एयर वाइस मार्शल! वायुसेना में संभाली बड़ी जिम्मेदारी

TROWS

Achievement: हिमाचल प्रदेश के रहने वाले भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी एयर कमोडोर भूपेंद्र सिंह कंवर को पदोन्नत कर एयर वाइस मार्शल (AVM) बनाया गया है।

Achievement: हिमाचल के भूपेंद्र सिंह कंवर बने एयर वाइस मार्शल! वायुसेना में संभाली बड़ी जिम्मेदारी

यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के इतिहास में एयर वाइस मार्शल के पद तक पहुँचने वाले पहले अधिकारी बन गए हैं। वह जिला हमीरपुर के ढोह गांव से संबंध रखते है।

एयर वाइस मार्शल भूपेंद्र सिंह कंवर ने 13 अप्रैल 2026 को वायुसेना मुख्यालय में असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (कार्मिक और नागरिक) के रूप में अपना नया कार्यभार संभाला।

Doon valley school

भारतीय वायुसेना में लगभग 34 वर्षों की विशिष्ट और समर्पित सेवा के बाद उन्हें इस प्रतिष्ठित जिम्मेदारी से नवाजा गया है। एयर वाइस मार्शल कंवर ने प्रारंभिक शिक्षा कंज्याण और जिला ऊना में प्राप्त की व वर्ष 1981 में सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में प्रवेश लिया।

वर्ष 1987 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के 78वें कोर्स में चयन के बाद, दिसंबर 1991 में उन्हें वायुसेना की फ्लाइंग नेविगेशन शाखा में कमीशन मिला। AVM कंवर के पास परिचालन का व्यापक अनुभव है।

JPERC 2025

उन्होंने एचएस-748 एव्रो, एएन-32 और आईएल-76 जैसे विमानों पर 4000 से अधिक उड़ान घंटे पूरे किए हैं। अपने शानदार करियर के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दीं है। उनकी इस पदोन्नति पर हमीरपुर जिला सहित पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HP News: कल 5 घंटे तक बंद रहेगा कांगड़ा का आसमान! एयरो स्पोर्ट्स गतिविधियों पर ब्रेक, चप्पे-चप्पे पर रहेगा सुरक्षा का पहरा

HP News: कल 5 घंटे तक बंद रहेगा कांगड़ा का आसमान! एयरो स्पोर्ट्स गतिविधियों पर ब्रेक, चप्पे-चप्पे पर रहेगा सुरक्षा का पहरा